Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   9000 rupees job, that too in Gujarat

Balrampur News: नौ हजार रुपये की नौकरी, वो भी गुजरात में

Mon, 19 Dec 2022 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
9000 rupees job, that too in Gujarat
बलरामपुर। युवाओं को नौकरी दिलाने के लिए आयोजित हो रहा रोजगार मेला उम्मीदों पर पानी फेर रहा है। रोजगार की आस लेकर यहां आने वाले युवाओं को पहले प्रशिक्षण कराने की सलाह दी जाती है। उसके बाद उन्हें महज दस से 12 हजार रुपये वेतन में गुजरात, नोएडा व गाजियाबाद में नौकरी करने की सलाह दी जाती है। इससे युवा हताश हो रहे हैं। कुछ ऐसा ही हाल सोमवार को जिला पंचायत सभागार में लगे रोजगार मेले में दिखा। नौकरी पाने की तलाश में यहां आए युवाओं ने बोझिल मन से अपना दर्द साझा किया।
विज्ञापन

हिमांशु गुप्त ने बताया कि मेले में नियुक्ति पत्र देने में भी मनमानी की जा रही है। तुलसीपुर में संचालित कौशल प्रशिक्षण केंद्र में पहले ही प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके 12 लोगों को आज मेले में नियुक्ति पत्र दिया गया है। यह लोग 9134 रुपये के वेतन पर नौकरी करने गुजरात जा रहे हैं। बताया कि मेले में लगे 20 में से चार-पांच स्टॉल ट्रेनिंग कराने वाले प्रशिक्षण केंद्रों के ही हैं।
विज्ञापन

तुलसीपुर ब्लॉक के परसिया कला गांव निवासी बलीराम आईटीआई कर रहे हैं। वह सोमवार को नौकरी के लिए रोजगार मेले में आए थे। उन्होंने बताया कि यहां नौकरी दिलाने के नाम पर खानापूर्ति हो रही है। अधिकांश स्टॉल वाले पहले चार से छह माह की ट्रेनिंग उसके बाद गुजरात, बंगलूरू व मेरठ में दस हजार की नौकरी दे रहे हैं। वहां आधा वेतन रहने-खाने में ही खर्च हो जाएगा। इससे बढ़िया है कि बलरामपुर में ही चार-पांच हजार की नौकरी कर ली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रजिस्ट्रेशन करा रहे पंकज ने बताया कि दो बार आईटीआई पचपेड़वा व एक बार गोंडा में लगे रोजगार मेले का चक्कर काट चुका हूं, लेकिन नौकरी नहीं मिली। गोंडा वालों ने नौकरी के लिए कानपुर भेजा था, वहां पांच हजार वेतन मिलने की बात सुनकर लौट आया। आज फिर पंजीकरण कराया है घर के आसपास नौकरी मिल जाए तो कुछ बात बने।
बफांवा गांव निवासी रघुराज अपनी बेटी संध्या को नौकरी दिलाने के रोजगार मेले में लाए थे। बेटी संध्या ने बताया कि मेडीकेयर स्टॉल पर पंजीकरण कराया है। वहां बैठे लोग नोएडा में 12 हजार रुपये की नौकरी दिला रहे हैं। इसके लिए पहले 15 दिनों की सामान्य ड्यूटी असिस्टेंट (जीडीए) ट्रेनिंग करनी पड़ेगी। बताया कि नोएडा में 12 हजार में कुछ नहीं होगा।
कौशल विकास मिशन के प्रबंधक पंकज सिंह ने बताया कि रोजगार मेले में 1200 युवाओं ने प्रतिभाग किया है। जिसमें से 672 बेरोजगारों का विवरण विभिन्न कंपनियों ने आगे की प्रक्रिया के लिए जमा कराया है। आज के मेले में 42 युवाओं को नौकरी का नियुक्ति पत्र भी वितरित किया गया है।

सीडीओ संजीव कुमार व आईटीआई विशुनपुर विश्राम के प्रधानाचार्य गोविंद राम ने मेले में चयनित होने वाले 42 युवओं को नियुक्ति पत्र वितरित कर उन्हें बधाई दी। इससे पूर्व रोजगार मेले का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी ने दीप प्रज्जवलन कर किया। कार्यक्रम का संचालन आशीष भूषण ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed