{"_id":"6483692a69d5e721b209ad6b","slug":"89-anms-got-excited-after-getting-the-appointment-letter-balrampur-news-c-99-1-brp1001-125-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: नियुक्ति पत्र पाकर चहक उठीं 89 एएनएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: नियुक्ति पत्र पाकर चहक उठीं 89 एएनएम
Fri, 09 Jun 2023 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 09 Jun 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के सीएमओ कार्यालय पर एएनएम को नियुक्ति पत्र देते सदर विधायक पल्टूराम व अन्य।
बलरामपुर। जिले में नियुक्त की गई 89 एएनएम को शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय में नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। नियुक्ति पत्र पाकर वे खुशी से चहक उठीं। सदर विधायक पल्टूराम ने नवनियुक्त एएनएम को नियुक्ति पत्र देकर उन्हें बधाई दी। विधायक ने स्वास्थ्य कर्मियोंं को अस्पताल में आने वाले मरीजों की सेवा करने का संकल्प भी दिलाया।
सदर विधायक ने स्वास्थ्य कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि योगी सरकार प्रदेश की स्वास्थ्य सेवा सुधारने के साथ ही युवाओं को नौकरी भी बांट रही है। गांव में बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराना ही सरकार का उद्देश्य है। एएनएम केंद्र पर रहकर अपनी जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाएं।
सीएमओ डॉ. सुशील कुमार ने कहा कि नवनियुक्त एएनएम में से अधिकांश एएनएम पहले भी संविदा पर कार्य कर चुकीं हैं। उन्हें अपने कार्य व जिम्मेदारी की जानकारी है। नए अभ्यर्थियों को भी शीघ्र प्रशिक्षित करा दिया जाएगा। एएनएम का कार्य गांव में लोगों का प्राथमिक उपचार करने के साथ गर्भवती का सुरक्षित प्रसव कराना व जच्चा-बच्चा का संपूर्ण टीकाकरण कराना है। नियुक्ति पत्र वितरण के समय भाजपा नेता बृजेंद्र तिवारी, एसीएमओ डॉ.बीपी सिंह, डॉ. एसके श्रीवास्तव, डॉ. अनिल कुमार चौधरी व अमित कुमार आदि मौजूद रहे।