फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   861 polling booths will be webcasted

Balrampur News: 861 पोलिंग बूथों की होगी वेबकास्टिंग

Sat, 06 Apr 2024 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 06 Apr 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
861 polling booths will be webcasted
बलरामपुर। श्रावस्ती संसदीय सीट के साथ गैंसड़ी विधानसभा क्षेत्र के उप चुनाव की तैयारी अब जोर पकड़ने लगी है। जिला मुख्यालय के साथ ही चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान कार्यों की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम को क्रियाशील किया गया है। इसके साथ ही जिले के 861 संवेदन व अतिसंवेदनशील पोलिंग बूथों की वेबकास्टिंग भी कराई जाएगी। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम अरविंद सिंह ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 227 संवेदन व 455 अतिसंवेदशील पोलिंग बूथाें की वेबकास्टिंग आईपी कैमरों से कराई जाएगी। इसकी जिम्मेदारी अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रमोद कुमार व ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर प्रतीक नरेश को संयुक्त तौर पर सौंपी गई है। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कंट्रोल रूम के साथ ही विधानसभा क्षेत्र सदर, तुलसीपुर, गैंसड़ी व उतरौला में मिलने वाली शिकायतों का निस्तारण कराने का जिम्मेदारी भी संबंधित जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को सौंपी गई है। वेबकास्टिंग के लिए आवश्यक विभागों के एक-एक प्रतिनिधि भी कंट्रोल रूम में तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

बताया कि वेबकास्टिंग से बूथों पर होने वाली गतिविधियों पर निर्वाचन आयोग के अधिकारी भी सीधे नजर रख सकेंगे। इसकी रिकार्डिंग को मतदान बाद भी सुरक्षित रखा जाएगा ताकि अराजकता फैलाने की कोशिश करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई तय की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed