फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   8300 copies checked on first day

पहले दिन 8300 कॉपियां जांचीं

Tue, 12 May 2020 09:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
8300 copies checked on first day
बलरामपुर। कोविड-19 के चलते यूपी बोर्ड परीक्षा 2020 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का स्थगित मूल्यांकन कार्य मंगलवार को फिर से शुरू हो गया। पहले दिन हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 149 परीक्षकों ने 8300 कॉपियों का मूल्यांकन किया।
विज्ञापन

मूल्यांकन केंद्र पर मौजूद नियंत्रक/डीआईओएस महेंद्र कुमार कनौजिया, उप नियंत्रक/प्रधानाचार्य कैप्टन जीपी तिवारी, सह उप नियंत्रक राकेश प्रताप सिंह, कोठार प्रभारी सुरेश कुमार यादव, राम आशीष वरुण, रमेश चंद्र, मदनलाल, राजेंद्र कृष्ण श्रीवास्तव, केके मिश्र, भगवती प्रसाद शुक्ल व अशोक कुमार पांडेय की मौजूदगी में सभी परीक्षकों की चिकित्सकों की टीम ने थर्मल स्क्रीनिंग की।
विज्ञापन

इसके बाद सभी शिक्षकों को कोठार से कॉपियां बांटी गईं। हाईस्कूल के हिंदी, उर्दू व अंग्रेजी विषयों में 36,713 की तुलना में पहले दिन 11.23 प्रतिशत के साथ 76 परीक्षकों ने 4124 और इंटरमीडिएट के हिंदी, सामान्य हिंदी, संस्कृत, उर्दू, अंग्रेजी, इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र व गणित विषयों में 33134 की तुलना में 11.70 प्रतिशत के साथ 73 परीक्षकों ने सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए 3878 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप नियंत्रक ने बताया कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार की तरफ से गत 18 मार्च को उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य स्थगित कर दिया गया था। शासन के निर्देश पर कॉपियों का मूल्यांकन कार्य फिर से शुरू कराया गया है।

शासन ने 25 मई तक मूल्यांकन कार्य पूरा करने के लिए समय निर्धारित किया है। रोस्टर के अनुसार अन्य विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य भी सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही कराया जाएगा। सदर विधायक ने सभी परीक्षकों को ग्लब्स व सैनिटाइजर का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed