फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   मौसम ने ली करवट, ओलो की हुई बारिश

मौसम ने ली करवट, ओलो की हुई बारिश

Sat, 06 Apr 2019 11:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
मौसम ने ली करवट, ओलो की हुई बारिश
मौसम ने ली करवट, बारिश संग गिरे ओले
विज्ञापन


बलरामपुर। मौसम ने शनिवार की शाम को अचानक करवट ली। कई इलाकों में बारिश संग ओले गिरे हैं। इससे फसलों के नुकसान की आशंका बढ़ गई है।

मौसम विज्ञान की तरफ से पहले से ही जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया था। डीएम कृष्णा करुणेश ने बताया कि मौसम विज्ञान की तरफ से पांच से सात अप्रैल के बीच साइक्लोन का अलर्ट जारी किया गया।

अफगानिस्तान से चलने वाले तूफान से बनने वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में गड़बड़ी हुई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर की स्पीड से हवाओं के चलने की संभावना जताई गई थी।
विज्ञापन


आसमान में धूल भरी आंधी के कारण अंधेरा छाने की आशंका भी जताई जा रही है। हरैया सतघरवा व महराजगंज तराई संवाद सूत्र के अनुसार क्षेत्र में बारिश के साथ ओलो गिरे हैं। पानी व ओलो के बरसने से फसलों के नुकसान होने की आशंका काफी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों ने आशंका जताई है कि पानी व ओले बरसने से खेतों में खड़ी फसलों के साथ-साथ खलिहानों में रखी फसलों को भी नुकसान होगा। किसानों का कहना है कि यदि मौसम में और अधिक गड़बड़ी हुई तो गेहूं को भारी नुकसान हो सकता है और किसान कंगाल हो सकते है।

उधर डीएम ने बताया कि यदि मौसम के गड़बड़ी से फसलों आदि के नुकसान हुए तो उनका आंकलन कराकर किसानों को प्रशासन की तरफ से मदद मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed