{"_id":"5c800d29bdec2213e648de48","slug":"81551895849-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रथम स्थान पाने वाले छात्रों को मिलेगा पांच हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रथम स्थान पाने वाले छात्रों को मिलेगा पांच हजार रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रथम स्थान पाने वाले छात्रों को मिलेंगे पांच हजार रुपये
बलरामपुर। प्रथम स्थान पाने वाले छात्रों को पांच हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। परिषदीय स्कूलों के छात्रों की जनपद स्तरीय प्रतियोगिताएं सात मार्च को कराई जाएंगी। ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को शामिल किया जाएगा। बीएसए दफ्तर परिसर में संचालित केजीबीवी नगर में प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी।
बीएसए हरिहर प्रसाद ने बुधवार को बताया कि जिले के 1575 प्राथमिक व 646 उच्च प्राथमिक स्कूलों में शासन के निर्देश पर निबंध लेखन, चित्रकला-पोस्टर प्रतियोगिता, विज्ञान एवं गणित क्विज तथा विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिताएं सभी 10 शिक्षा क्षेत्रों में कराई गई हैं।
प्रत्येक शिक्षा क्षेत्र में तीन प्रतियोगिताएं निबंध लेखन, चित्रकला पोस्टर तथा विज्ञान एवं गणित क्विज में प्रथम स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को सात मार्च को नगर क्षेत्र के केजीबीवी में प्रतिभाग करने का मौका मिला है। प्रथम स्थान पाने वाले प्रतिभागी की किसी कारणवश मौजूदगी न होने पर द्वितीय स्थान पाने वाले प्रतिभागी को मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के व्यवस्था समिति के सदस्य जिला स्काउट मास्टर महमूदुल हक ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पांच-पांच हजार रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को तीन-तीन हजार रुपये, तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को दो-दो हजार रुपये तथा सांत्वना पुरस्कार के रुप में चतुर्थ व पंचम स्थान वाले छात्रों को एक-एक हजार रुपये के पुरस्कार के साथ प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा।