{"_id":"5974ec1a4f1c1ba56c8b4571","slug":"81500834842-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 327 के सापेक्ष 111 नलकूपों का संचालन ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 327 के सापेक्ष 111 नलकूपों का संचालन ठप
Updated Mon, 24 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में 327 के सापेक्ष 111 नलकूपों का संचालन ठप
- विद्युत व अन्य दोष के चलते नहीं संचालित हो रहे नलकूप
- अफसरों के जांच में नलकूपों के संचालन ठप होने का खुलासा
- सीडीओ ने अफसरों से नलकूपों के संचालन की कराई थी जांच
अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर। जिले में 327 के सापेक्ष 111 नलकूपों का संचालन ठप पड़ा है। विद्युत व अन्य गड़बड़ी के चलते नलकूपों का संचालन नहीं हो रहा है। अफसरों के जांच में नलकूपों के संचालन ठप होने का खुलासा हुआ है। किसानों व यूनियन के प्रतिनिधियों के शिकायत पर सीडीओ ने अफसरों से नलकूपों के संचालन की जांच कराई। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सीडीओ ने डीएम को रिपोर्ट सौंपी है। डीएम के निर्देश पर सीडीओ ने संबंधित अफसरों से 24 जुलाई को विकास भवन दफ्तर में पक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।
सीडीओ प्रहलाद सिंह ने रविवार को बताया कि किसान यूनियन व किसानों के शिकायत पर नलकूपों के संचालन की अफसरों से जांच कराई गई। जांच में 327 में से 111 नलकूपों के संचालन ठप मिले। नलकूपों में विद्युत के साथ यांत्रिक दोष पाए गए हैं। नलकूपों की जांच रिपोर्ट सीडीओ ने डीएम राकेश कुमार मिश्र को उपलब्ध कराई। डीएम के निर्देश पर सीडीओ ने पावर कॉर्पोरेशन, नलकूप व अन्य विभागों के अफसरों को अपना पक्ष प्रस्तुत करने के लिए विकास भवन दफ्तर में 24 जुलाई को बुलाया है। पक्ष प्रस्तुत न करने वाले अफसरों के खिलाफ सीडीओ ने कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी है। सीडीओ ने बताया कि नलकूपों का संचालन न होने से किसानों को धान की रोपाई के साथ गन्ना आदि फसलों को सिंचाई करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए तत्काल सभी नलकूपों को दुरुस्त कराकर संचालन कराने का निर्देश दिया गया है।