फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   डीएसटीओ के खिलाफ शिक्षकों ने खोला मोर्चा

डीएसटीओ के खिलाफ शिक्षकों ने खोला मोर्चा

Sat, 22 Jul 2017 11:19 PM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
डीएसटीओ के खिलाफ शिक्षकों ने खोला मोर्चा
डीएसटीओ के खिलाफ शिक्षकों ने खोला मोर्चा
विज्ञापन

-सोमवार को विद्यालयों में ताला बंद कर हड़ताल की दी चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर। डीएसटीओ द्वारा शिक्षक के साथ किए गए गलत व्यवहार को लेकर शिक्षक पूरी तरह लामबंद हो गए हैं। शिक्षकों ने शनिवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर डीएसटीओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शिक्षकों ने डीएसटीओ के खिलाफ कार्रवाई न होने पर सोमवार को स्कूलों में तालाबंद कर हड़ताल की चेतावनी दी है।

प्राथमिक शिक्षक संघ, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक संघ, शिक्षामित्र संघ, समायोजित शिक्षक-शिक्षामित्र संघ, प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन एवं आदर्श शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले शिक्षकों ने सोमवार की दोपहर में कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अजय सिंह ने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि खंड शिक्षाधिकारी शिवपुरा के आदेश पर ब्लाक स्तरीय स्कूल चलो अभियान रैली में प्रतिभाग करने के लिए तमाम शिक्षक ब्लाक संसाधन केंद्र पर मौजूद थे। इसी बीच डीएसटीओ द्वारा आधार कार्ड बनवाने के लिए भेजा गया कर्मी न्याय पंचायतों पर पहुंचकर विद्यालय में बिजली की व्यवस्था देने की बात कही। शिक्षकों ने कहा कि विद्यालयों में बिजली नहीं है इस पर कर्मी ने प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री मंगलदेव मिश्र से मोबाइल द्वारा डीएसटीओ की बात कराई। डीएसटीओ ने मंगलदेव मिश्र के साथ अभद्र भाषा का व्यवहार करते हुएर धमकी भी दी। शिक्षक नेताओं ने डीएसटीओ के कार्य व्यवहार की निंदा करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। प्रदर्शन की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एडीएम शिवपूजन ने शिक्षकों से बात की लेकिन शिक्षक अपनी मांग पर अड़े रहे। शिक्षकों ने चेतावनी दी है कि यदि रविवार तक डीएसटीओ के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो स्कूलों में सोमवार से तालाबंद कर हड़ताल किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान तुलराम गिरि, धर्मेंद्र कुमार शुक्ल, पंकज पांडेय, अरुण मिश्रा, राम समुझ यादव, नवीन सिंह, सौरभ सिंह, गिरिजा शंकर शुक्ल, संजय कुमार सिंह, रज्जन लाल, कमरुद्दीन व सत्य प्रकाश पाठक सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----------------------------
फोटो-7-बलरामपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में शनिवार को डीएसटीओ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते शिक्षक।
फोटो-8-बलरामपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में विरोध प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों से वार्ता करते एडीएम शिवपूज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed