फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   80 school vehicles have been running without fitness for a year

Balrampur News: साल भर से बिना फिटनेस फर्राटा भर रहे 80 स्कूली वाहन

Wed, 06 Dec 2023 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Dec 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
80 school vehicles have been running without fitness for a year
बलरामपुर। सख्ती बरतने के तमाम दावे के बावजूद बीते एक साल से शहर की सड़कों पर करीब 80 स्कूली वाहन बिना फिटनेस के फर्राटा भर रहे हैं। इन वाहन संचालकों के खिलाफ परिवहन विभाग की कार्रवाई सिर्फ नोटिस देने तक ही सिमटी है। इस कारण ऐसे वाहनों से स्कूल आने व जाने वाले बच्चों की सुरक्षा दांव पर है। आला अफसरों की नाराजगी के बाद परिवहन विभाग जिम्मेदार अब ऐसे वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

एआरटीओ अरविंद कुमार यादव ने बताया कि इस मामले में अब स्कूल प्रबंधन की जिम्मेदारी तय कर ऐसे स्कूली वाहनों का पंजीकरण निरस्त करने के साथ ही स्कूल की मान्यता भी निरस्त किए जाने की संस्तुति भी जिलाधिकारी से की जाएगी। साथ ही बिना फिटनेस के दौड़ने वाले ऐसे स्कूली वाहनों को अब मौके पर सीज भी किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले के 167 विद्यालयों में कुल 347 छोटे बड़े वाहन संचालित किये जा रहे हैं। बीते दिनों स्कूलों में चल रहे वाहनों की फिटनेस का समय समाप्त होने के बाद एआरटीओ ने स्कूली वाहन संचालकों को नोटिस देकर फिटनेस करने का निर्देश दिया था। नोटिस मिलने पर 267 वाहनों का फिटनेस करा लिया गया। लेकिन अब तक 80 स्कूली वाहनों ने फिटनेस नहीं कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ सर्वर धीमा चलने से परिवहन विभाग में संचालित ऑनलाइन काम काज बीते 15 दिनों से प्रभावित चल रहे हैं। धीमी गति से सर्वर चलने के कारण चंद मिनटों में होने वाले कार्य में भी कई घंटे लग रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी डीएल व वाहन संबंधी तमाम अन्य कार्य के लिए ऑनलाइन आवेदन करने में हो रही है। सर्वर स्लो चलने से वाहनों का रजिट्रेशन, फिटनेस, ट्रांसफर, नये लाइसेस,पंजीकरण व कैंसिलेशन सहित वाहन संबंधी अन्य कार्य भी न हो पाने से जरूरतमंद परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed