फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   80 candidates attended counseling

80 अभ्यर्थियों ने कराई सहायक अध्यापक बनने की काउंसलिंग

Wed, 14 Oct 2020 10:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
80 candidates attended counseling
बलरामपुर। चार काउंटरों पर बुधवार को सहायक अध्यापक बनने के लिए 80 अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग कराई। 69 हजार शिक्षक भर्ती के चयनित 84 की तुलना में 80 अभ्यर्थी शामिल हुए बाकी चार अभ्यर्थियों के अभिलेखों की जांच 15 अक्तूबर को की जाएगी। बीईओ व डायट प्रवक्ता की संयुक्त टीमें अभ्यर्थियों के अभिलेखों का मिलान कराकर मूल पत्रावलियां जमा कराएंगी।
विज्ञापन

बीएसए डॉ. रामचंद्र ने बताया कि बेसिक शिक्षा परिसर के चार काउंटरों पर जिले में 69 हजार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में (31,277 चयनित अभ्यर्थी) 84 अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग कराने के लिए बुलाया गया था। प्रथम चरण में मेरिट व आरक्षण के आधार पर पहले दिन 80 अभ्यर्थियों के अभिलेखों की जांच व काउंसिलिंग बीईओ व डायट प्रवक्ता की संयुक्त टीमों ने मिलान करके मूल पत्रावलियों को जमा कराया है।
विज्ञापन

बाकी बचे चार अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग 15 अक्तूबर को की जाएगी। डीसी निरंकार पांडेय को काउंसिलिंग प्रक्रिया का नोडल अधिकारी नामित किया गया जिनकी निगरानी में वरिष्ठ सहायक रक्षाराम व कंप्यूटर ऑपरेटर अर्जुन सोनकर अभ्यर्थियों के मूल अभिलेखों को जमा कराया। दो दिवसीय काउंसिलिंग प्रक्रिया पूरी कराकर सभी अभ्यर्थियों को 16 अक्तूबर को नियुक्ति पत्र वितरित करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed