फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   8 more corona positive in balrampur

बलरामपुर में मिले 8 कोरोना पॉजिटिव

Mon, 18 May 2020 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
8 more corona positive in balrampur
बलरामपुर। सदर व शिवपुरा ब्लॉक के तीन क्वारंटीन सेंटरों में सोमवार को आठ व्यक्तियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। दो दिनों में 15 पॉजिटिव केस मिलने से जिले में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी पॉजिटिव व्यक्तियों की हिस्ट्री खंगालने में जुट गए है। सभी पॉजिटिव व्यक्तियों को इलाज के लिए लेवल-1 हॉस्पिटल में भर्ती करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया कि सोमवार की शाम मिली रिपोर्ट में जिले के सात लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बलरामपुर नगर क्षेत्र के रिश्ता दरबार क्वारंटीन सेंटर से एक तथा हरैया सतघरवा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय टेढ़वा क्वारंटीन सेंटर में 6 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। सभी पॉजिटिव व्यक्ति बीते दिनों मुंबई से बलरामपुर लौटे थे। वहीं गैसड़ी ब्लॉक में एक मरीज संक्रमित मिला है।
विज्ञापन

बलरामपुर पहुंचने पर इन लोगों को संबंधित सेंटरों में क्वारंटीन किया गया था। डिप्टी सीएमओ व नोडल डॉ. एके सिंघल ने बताया कि पॉजिटिव पाए गए व्यक्तियों के कांटेक्ट ट्रेस किए जा रहे हैं। इन लोगों के संबंध में सारे विवरण खंगाले जा रहे हैं। सभी पॉजिटिव व्यक्तियों को इलाज के लिए लेवल-1 हॉस्पिटल बलरामपुर में शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed