फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   7870 deceased and married daughters were taking ration

Balrampur News: 7870 मृतक व शादीशुदा बेटियां ले रही थीं राशन

Wed, 19 Mar 2025 09:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 09:21 PM IST
विज्ञापन
7870 deceased and married daughters were taking ration
बलरामपुर। गरीब परिवारों को मिलने वाले खाद्यान्न में बड़ी अनियमितता सामने आई है। 7870 कार्डधारक ऐसे चिह्नित किए गए हैं, जो मृतक व शादीशुदा बेटियों के यूनिट का भी राशन डकार रहे थे। ई केवाईसी प्रक्रिया में यह मामला पकड़ में आया है। अब पूर्ति विभाग ने 7870 लोगों का नाम राशन कार्डों से हटा दिया है।
विज्ञापन

मृतक व अपात्र व्यक्तियों की पहचान के लिए पूर्ति विभाग राशन कार्डधारकों का सत्यापन करा रहा है। कार्ड में दर्ज सभी सदस्यों के आधार कार्ड के जरिए ई केवाईसी की जा रही है। जिले में 3,16,742 पात्र गृहस्थी व 36,671 अंत्योदय कार्डधारक हैं। इनमें 16,19,061 सदस्यों की ई केवाईसी होनी है। 18 मार्च तक 12,20,550 सदस्यों की ई केवाईसी हो चुकी है, जो लक्ष्य का 75.39 प्रतिशत है। ई केवाईसी प्रक्रिया में ही 7870 सदस्य ऐसे चिह्नित किए गए हैं, जिनकी या तो मौत हो चुकी है, या ऐसी बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। फिर भी परिवार वाले इन नाम के यूनिटों का राशन ले रहे थे।
विज्ञापन

इन लोगों को जब आधार कार्ड के साथ ई केवाईसी के लिए बुलाया गया तब इस बात का पता चला। पूर्ति विभाग की तरफ से तत्काल 7870 यूनिटों काे निरस्त कर दिया गया है। जिला पूर्ति अधिकारी कुमार निर्मलेंदु ने बताया कि 31 मार्च तक ई केवाईसी प्रक्रिया चलेगी। अंतिम तिथि तक यदि किसी ने ई केवाईसी नहीं कराई तो उसका नाम राशन कार्ड से हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed