{"_id":"67e56442ecd1006d5803f72c","slug":"771-children-will-get-free-education-in-161-private-schools-balrampur-news-c-99-1-slko1019-123199-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 161 निजी विद्यालयों में निशुल्क शिक्षा पाएंगे 771 बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 161 निजी विद्यालयों में निशुल्क शिक्षा पाएंगे 771 बच्चे
विज्ञापन
बलरामपुर। बेसिक शिक्षा विभाग ने नए शैक्षिक वर्ष में शिक्षा अधिकार अधिनियम से काॅन्वेंट विद्यालयों में प्रवेश कराने की तैयारी पूरी कर ली है। चार चरणों में लाॅटरी के माध्यम से 771 विद्यार्थियों का चयन कर विद्यालयों का आवंटन किया है। एक अप्रैल से विद्यार्थियों का जिले के 161 काॅन्वेंट विद्यालयों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होगी।
बीएसए शुभम शुक्ला ने बताया कि प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को ड्रेस व किताबों के लिए पांच-पांच हजार रुपये का अनुदान दिया जाएगा। इसके साथ ही जिन विद्यालयों में विद्यार्थियों का प्रवेश होगा, वहां फीस के रूप में विभाग प्रतिमाह 450 रुपये प्रति छात्र के रूप में भुगतान करेगा। इसके लिए विद्यालयों को प्रवेश देने के बाद प्रस्ताव देना होगा।
खंड शिक्षा अधिकारी विद्यालयों से मिले प्रस्तावों का सत्यापन कर रिपोर्ट देंगे। इसके बाद विद्यालयों को फीस का भुगतान कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आवंटित विद्यालयों में प्रवेश देने में लापरवाही कड़ी कार्रवाई की जाएगी। खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि प्रवेश की प्रक्रिया पूरी कराएं। विद्यार्थियों को प्रवेश में किसी भी तरह दिक्कत न आए। बीएसए ने कहा कि विद्यालयों में समय-समय पर विद्यार्थियों की उपस्थिति आदि की जानकारी भी की जाएगी।