{"_id":"5e4191018ebc3ee60618ac22","slug":"75-lakhs-to-be-auctioned-at-uttraula-nursing-home-balrampur-news-lko507791595","type":"story","status":"publish","title_hn":"75 लाख रुपये में उतरौला नर्सिंग होम नीलाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
75 लाख रुपये में उतरौला नर्सिंग होम नीलाम
विज्ञापन
उतरौला (बलरामपुर)। स्थानीय नगर के रफीनगर मोहल्ले में स्थित उतरौला नर्सिंग होम की नीलामी सोमवार को 75 लाख रुपये में कर दी गई है। बैंक का कर्जा अदा न करने पर नर्सिंग होम के नीलामी की कार्रवाई की गई है।
तहसीलदार उतरौला नरेंद्र राम ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर नर्सिंग होम के भवन व संपत्ति को कब्जे में ले लिया गया है। इलाहाबाद बैंक की इमिलिया शाखा में नर्सिंग होम का ब्याज सहित 57 लाख रुपये का बकाया था। बैंक ने ऑनलाइन नीलामी कराई।
गेड़ास बुजुर्ग अलीगंजवा बैड़िहार निवासी अरशद हसन ने सर्वाधिक बोली लगाकर हासिल किया। बैंक के जोनल मैनेजर एस साहू, प्रबंधक एस मिश्र, प्रभारी निरीक्षक अनिल यादव, राजस्व निरीक्षक रुदल प्रसाद व लेखपाल राम बेचन शास्त्री ने मौके पर पहुंचकर ताला तोड़कर अस्पताल में मौजूद संपत्ति को कब्जे में लिया। इस अस्पताल का संचालन वर्ष 2007 में शुरू किया गया था। आपसी विवाद के चलते 2018 में नर्सिंग होम का संचालन बंद कर दिया गया था।