फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   7239 people received Corona vaccine

7239 व्यक्तियों को लगा कोरोना टीका

Thu, 01 Apr 2021 10:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 10:16 PM IST
विज्ञापन
7239 people received Corona vaccine
बलरामपुर। कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए टीकाकरण का चौथा चरण बृहस्पतिवार को शुरू हो गया। चौथे चरण के पहले दिन जिले के 83 स्थानों पर टीकाकरण सत्र आयोजित किया गया। इन स्थानों पर 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले 7239 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विजय बहादुर सिंह ने बताया कि कोरोना टीकाकरण के चौथे चरण में 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले सभी व्यक्तियों को टीका लगाया जाना है। टीका लगवाने के लिए किसी भी तरह के स्वास्थ्य प्रमाणपत्र की आवश्यकता नहीं है। 45 वर्ष पूरे करने वाले व्यक्ति आधार अथवा कोई भी पहचान पत्र के साथ नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर टीका लगवा सकते हैं।
विज्ञापन

जिला कोल्ड चेन प्रबंधक श्याम जी मिश्र ने बताया कि बृहस्पतिवार को जिला चिकित्सालयों के साथ सभी सीएचसी, पीएचसी व हेल्थ वेलनेस सेंटर सहित कुल 83 स्थानों पर टीकाकरण सत्र आयोजित किया गया। पहले दिन टीकाकरण के लिए 10720 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित था। जिसके सापेक्ष 7239 लोगों को टीका लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed