फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   सदर तहसीलदार की बिजली गुल

सदर तहसीलदार की बिजली गुल

Wed, 20 Sep 2017 11:03 PM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
सदर तहसीलदार की बिजली गुल
छह लाख बकाया, सदर तहसील की बिजली कटी
विज्ञापन

-20 सितंबर को संयोजन कराने की थी अंतिम तिथि

बलरामपुर। पावर कार्पोरेशन ने बकाया विद्युत बिल की वसूली के लिए कमर कस ली है। बिजली बिल बकाया होने पर बुधवार को सदर तहसील की बिजली काट दी गई है। तहसीलदार पर छह लाख रुपया बकाया है। कई बार नोटिस के बाद भी बकाया बिजली बिल जमा न करने पर कार्रवाई की गई है। 20 सितंबर को संयोजन कराने की अंतिम तिथि थी।

एक्सईएन पावर कार्पोरेशन जयपाल सिंह परिहार ने बताया कि सदर तहसीलदार के नाम से लगे बिजली कनेक्शन पर 6 लाख 851 रुपये बिल का बकाया था। अंतिम तिथि तक संयोजन न कराने पर शासन के निर्देश पर अवर अभियंता नंद कुमार ने कनेक्शन काट दिया है। एक्सईएन ने जिले के सभी विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि बकाया राजस्व जमा कराने के लिए शासन से नियमित समीक्षा की जा रही है। अधिक बिजली बिल बकाया होने पर अधिकारियों व कर्मचारियों को शासन से फटकार भी लगाई जाती है। प्राइवेट उपभोक्ताओं के साथ-साथ कई सरकारी दफ्तरों में भी बिजली बिल बकाया है। सभी दफ्तरों के अफसरों को नोटिस जारी की गई है। संयोजन की अंतिम तिथि तक बिजली बिल का बकाया भुगतान न करने वालों का कनेक्शन काट दिया जाएगा। उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को भी लेटर लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed