{"_id":"59a310af4f1c1ba1248b491a","slug":"71503858863-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणेश के दरबार लगी भक्तों की कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणेश के दरबार लगी भक्तों की कतार
Updated Mon, 28 Aug 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजानन के दरबार में लगी भक्तों की कतार
गैसड़ी-बलरामपुर। नगर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी इस समय गणेश उत्सव की धूम मची हुई है। जगह-जगह पूजा-पांडाल सजाकर विघ्न विनाशक भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की जा रही है। पूजा-पांडालों में गणपति बप्पा का दर्शन करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ जुट रही है।
गणेश चतुर्थी के दिन बलरामपुर, तुलसीपुर, पचपेड़वा एवं उतरौला नगर क्षेत्र में दर्जनों स्थानों पर भगवान गणेश का भव्य दरबार सजाया गया है। नगर क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी तमाम स्थानों पर पूजा-पांडाल सजाए गए है। इन पूजा-पांडालों में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करके सुबह-शाम आरती व पूजा-अर्चना की जा रही है। गैसड़ी बाजार में भगवान श्री गणेश का भव्य दरबार देखने के लिए सुबह-शाम भारी संख्या में श्रद्धालु जुट रहे हैं।
हरिहरगंज, गौरा बाजार, श्रीदत्तगंज, मथुरा, शिवपुरा, ललिया, मणिपुर, महराजगंज तराई व रेहरा बाजार आदि ग्रामीण क्षेत्रों में गणपति बप्पा के दरबार में भी भक्तों की लंबी कतारें लग रही है। गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंजायमान है। भक्तों ने भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना करके परिवार के लिए सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा।