{"_id":"59a310ab4f1c1bb3488b4696","slug":"71503858859-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदरसा शिक्षकों ने जांच के नाम पर लगाया शोषण का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदरसा शिक्षकों ने जांच के नाम पर लगाया शोषण का आरोप
Updated Mon, 28 Aug 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मदरसा शिक्षकों ने जांच के नाम पर लगाया शोषण का आरोप
बलरामपुर। मदरसा शिक्षकों ने जांच के नाम पर शोषण करने का आरोप विभाग पर लगाया है। रविवार को इस्लामिक मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी से मुुलाकात कर समस्या के निस्तारण की मांग की। संघ के जिलाध्यक्ष नुरुल हसन, शहनाज अंसारी, डा. सगीर, राज कुमार श्रीवास्तव जुल्फीकार व अशफाक आदि ने जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी से मिलकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। शिक्षकों ने बताया कि करीब एक माह पूर्व सभी मदरसों की जांच की जा चुकी है। जांच रिपोर्ट भी संबंधित कार्यालय को उपलब्ध करा दिया गया है। इन लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि मदरसा शिक्षकों का शोषण बंद नहीं हुआ तो पांच सितम्बर को शिक्षक दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। ब्यूरो