{"_id":"6929d9b7e9d21dfa66064471","slug":"70-centers-set-for-up-board-exams-waiting-for-the-list-balrampur-news-c-99-1-brp1010-137905-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: यूपी बोर्ड परीक्षाओं के लिए 70 केंद्र तय, सूची का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: यूपी बोर्ड परीक्षाओं के लिए 70 केंद्र तय, सूची का इंतजार
विज्ञापन
बलरामपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी माध्यमिक शिक्षा विभाग ने पूरी कर ली है। फरवरी में होने वाली परीक्षा के लिए केंद्रों का निर्धारण दिसंबर में पूरा किया जाना है। असके तहत केंद्रों की पहली सूची इसी महीने आनी है। जिले के 170 माध्यमिक विद्यालयों के संसाधनों का ब्योरा यूपी बोर्ड के पोर्टल पर अपलोड किया जा चुका है। इनमें से इस बार 70 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया जाना है। पिछली बार 68 केंद्रों पर परीक्षा हुई थी।
यूपी बोर्ड की ओर से स्वीकृति के बाद परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची जारी होगी। उम्मीद है कि शनिवार या रविवार तक सूची जारी हो जाएगी। इसके बाद आपत्तिनां लेने और निस्तारण की प्रक्रिया शुरू होगी। इस बार जिले में हाईस्कूल के 20 हजार और इंटरमीडियट के 14,900 परीक्षार्थियों की परीक्षा होनी है। परीक्षा केंद्रों को तय करने के साथ ही कक्ष निरीक्षकों की तैनाती आदि की कवायद शुरू होगी। डीआईओएस मृदुला आनंद ने बताया कि परीक्षा केंद्रों के सत्यापन आदि की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अब बोर्ड की स्वीकृति से ही सूची जारी होगी। उन्होंने कहा कि दिसंबर में सभी तैयारी पूरी कर ली जाएगी। बताया कि केंद्रों को अंतिम रूप से स्वीकृत आपत्तियों के निस्तारण के बाद ही होना है।
परिषदीय विद्यालयों में अर्धवार्षिक परीक्षा अब 10 दिसबंर से
परिषदीय विद्यालयों में अर्धवार्षिक परीक्षा 28 नवंबर से होनी थी। मतदाता सूची पुनरीक्षण के चलते इसे टाल दिया गया है। परीक्षा अब 10 दिसंबर से शुरू हाेगी। फिलहाल डायट में प्रश्नपत्रों को तैयार करने की कवायद पूरी हो चुकी है। वहीं, विद्यालयों में परीक्षा की तैयारी शिक्षकों ने करानी शुरू कर दी है। बीएसए शुभम शुक्ल ने बताया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान से परीक्षा की तिथि बढ़ाई गई है। उच्च प्राथमिक विद्यालय रमवापुर उतरौला के शिक्षक रवि कुमार ने बताया कि विद्यार्थियों को तैयारी कराई जा रही है। इसी तरह कंपोजिट विद्यालय नगर पालिका के शिक्षक अरुण कुमार मिश्रा, कंपोजिट विद्यालय कटकुइया के शिक्षक जयकेश वर्मा, कंपोजिट विद्यालय टेगनवार के शिक्षक हीरालाल, कंपोजिट विद्यालय आदर्शनगर की प्रधानाध्यापक सलमा खान ने विद्यार्थियों को परीक्षा का अभ्यास कराया। शिक्षकों को समय मिलने से राहत मिली है।