फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   69 investments worth 388 crores will land in six months

Balrampur News: छह माह में धरातल पर उतरेंगे 388 करोड़ के 69 निवेश

Wed, 22 Mar 2023 10:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 22 Mar 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
69 investments worth 388 crores will land in six months
बलरामपुर। आकांक्षी जिले में शामिल बलरामपुर में औद्योगिक विकास को पंख लगने की उम्मीद साकार होती दिख रही है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 188 निवेशकों ने 1903 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव दिया था। इसमें से 1100.35 करोड़ रुपये के निवेश पर 162 निवेशकों ने एमओयू पर हस्ताक्षर किया है। विभाग का दावा है कि अब तक 69 निवेशकों की 388.85 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को ग्रीन सिग्नल मिल गया है। ऐसे में ये परियोजनाएं छह माह के भीतर धरातल पर आ जाएंगी।
विज्ञापन

जिले में 188 निवेशकों ने 1903.10 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के निवेश का प्रस्ताव दिया था। इसमें से 162 निवेशकों ने 1100.35 करोड़ रुपये के निवेश संबंधी प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए हैं। इन परियोजनाओं के संचालन से जिले के 4938 लोगों को प्रत्यक्ष तौर पर रोजगार मिलेगा। उद्योग विभाग ने ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी को लेकर इन निवेशकों को ग्रीन, यलो व रेड जोन में विभाजित किया है।
विज्ञापन

ग्रीन जोन में ऐसे निवेशकों को शामिल किया गया है, जो छह माह के भीतर धरातल पर आ जाएंगे। इस कैटेगरी में 388.85 करोड़ रुपये की 69 निवेशकों की योजनाएं शामिल हैं। इसमें मंजूर अहमद की सात करोड़ रुपये निवेश से डिटर्जेंट पाउडर की फैक्ट्री, उतरौला के रसीद मलिक का मिनी मॉल व शहजाद की एक करोड़ का मिठाई के कारखाने के निर्माण का प्रस्ताव प्रमुख है। सिरसिया में बायोगैस प्लांट के निर्माण का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक वर्ष से दो वर्ष के मध्य धरातल पर उतरने वाली यलो जोन के 14 निवेशकों की 226 करोड़ रुपये के निवेश की योजनाएं शामिल हैं। इसके अतिरिक्त निवेश में कोई रुचि न दिखाने वाले 79 निवेशक एक बार फिर उद्योग विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने में लगे हैं। इसको लेकर बुुधवार को उपायुक्त उद्योग की अध्यक्षता में कार्यालय में बैठक हुई। इसमें रणनीति तैयार की गई।

उपायुक्त उद्योग राजेश कुमार पांडेय का कहना है कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में किए गए प्रस्तावों के अनुरूप उद्यमियों से संवाद किया जा रहा है। अब तक 69 निवेशकों के प्रस्ताव ऐसे हैं, जिन पर छह माह के भीतर काम शुरू हो जाएगा। इसके लिए तैयारी कर ली गई है। अन्य निवेशकों से भी संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed