{"_id":"5b47980a4f1c1b77468b631d","slug":"61531418634-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीएम दफ्तर के सामने लेखपालों ने जमाया डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीएम दफ्तर के सामने लेखपालों ने जमाया डेरा
Updated Thu, 12 Jul 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
चौथे दिन भी जारी रही लेखपालों की कलमबंद हड़ताल
-- बारिश के चलते अब एडीएम दफ्तर के सामने जमाया डेरा
फोटो-4
अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर। जिले में भारी बारिश होने से गुरुवार को लेखपालों ने आंदोलन स्थल बदलकर कलेक्ट्रेट गेट के बजाय एडीएम दफ्तर के सामने डेरा जमा लिया। चौथे दिन भी लेखपालों की कलमबंद हड़ताल जारी रही। प्रदेश सरकार के खिलाफ लेखपालों ने नारेबाजी कर आक्रोश जताया।
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष कृष्णकुमार, राजेश्वरी प्रसाद मौर्य, वशिष्ठ मिश्र, रोहित द्विवेदी, अशोक पांडेय, नीलम, कमलेश यादव, गिरजा प्रसाद मिश्र आदि ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित एडीएम दफ्तर के सामने धरने दिया। पदाधिकारियों ने कहा कि जिले के सभी लेखपाल 25 जून से कलमबंद हड़ताल कर रहे हैं। लेखपाल संघ वेतन उच्चीकरण, वेतन विसंगति, पेंशन विसंगति, भत्तों में वृद्धि, बाइक भत्ता दो हजार रुपये प्रतिमाह, स्टेशनरी भत्ता 750 रुपये प्रतिमाह, लैपटॉप, स्मार्ट फोन, प्रोन्नति के अवसर व आधारभूत सुविधाओं के मांग पर अड़ा है। मगर प्रदेश सरकार सकारात्मक कदम नहीं उठा रही है। धरने को गुलाब चंद भारती, अनूप तिवारी, स्नेहा शर्मा, आरती शर्मा, अनीश, श्वेता श्रीवास्तव, रामकुमार गौतम, नेहा मिश्रा, राधेश्याम, रमेश सिंह, स्वाति त्रिपाठी, अमित तिवारी आदि ने संबोधित करते हुए कहा कि मांगे पूरी होने तक अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल जारी रहेगी।