{"_id":"59738c3f4f1c1bf6068b4615","slug":"61500744767-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौतेली मां पर बेटी को जलाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौतेली मां पर बेटी को जलाने का आरोप
Updated Sat, 22 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौतेली मां पर बेटी को जलाने का आरोप
- पीड़िता की नानी ने दी तहरीर
महराजगंज तराई-बलरामपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के लौकहवा गांव में सौतेली मां ने रंजिश के चलते सौतेली बेटी को जलाकर बुरी तरह घायल कर दिया। पीड़िता की नानी ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। लौकहवा निवासी मेहरुनिशां ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी गांव के मोहम्मद अयूब के साथ की थी। मेरी बेटी से 6 संतानें हुई। बीमारी के चलते बेटी की मौत हो गई तो अयूब ने दूसरी शादी यासमीन से कर ली। अयूब रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई में रहता है। मेहरुनिशां की आरोप है कि सौतेली मां यासमीन ने गुलअफसा (8) को जलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। मेहरुनिशां ने मामले में केस दर्ज कर दोषी के खिलाफप कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में एसएचओ डा. उपेंद्र राय ने बताया कि छानबीन की जा रही है। ब्यूरो