फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   6.02 crore will be spent on drinking water projects

पेयजल परियोजनाओं पर खर्च होंगे 6.02 करोड़

Wed, 10 Jun 2020 09:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
6.02 crore will be spent on drinking water projects
बलरामपुर। आकांक्षात्मक जिले में 6.02 करोड़ दो पेयजल परियाजनाओं का निर्माण कार्य कराया जाएगा। जिले के तुलसीपुर ब्लॉक के हार्ड एरिया वाले दो ग्राम पंचायतों में पानी की किल्लत दूर होगी। पाइप पेयजल परियोजनाओं का काम पूरा होने से ग्रामीण क्षेत्रों के 10 हजार लोगों को पीने को पानी मिलेगा। शासन ने कार्यदायी संस्था जलनिगम को शीघ्र काम शुरू कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत 20 मार्च 2019 को आकांक्षात्मक जनपद बलरामपुर के लिए ग्राम पंचायतों में पाइप पेयजल परियोजनाओं के निर्माण कराने का प्रस्ताव शासन को डीएम की अध्यक्षता वाली जिला स्तरीय समिति के माध्यम से भेजा गया था। शासन ने हार्ड एरिया वाले तुलसीपुर ब्लॉक के दो ग्राम पंचायतों में पेयजल परियोजनाओं का निर्माण कराने और पाइप लाइन बिछाने के लिए प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है।
विज्ञापन

तुलसीपुर ब्लॉक के रेहरा गांव में 3.53 करोड़ रुपये और भंगहाकला में 2.49 करोड़ रुपये की धनराशि से पाइप पेयजल परियोजनाओं का निर्माण कराया जाएगा। एक्सईएन जलनिगम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शासन ने जिले के तुलसीपुर ब्लॉक के दो गांवों रेहरा व भंगहाकला में पाइप पेयजल परियोजनाओं का निर्माण कार्य शुरू कराने की मंजूरी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाइप पेयजल परियोजनाओं का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद दोनों ग्राम पंचायतों के करीब 10 हजार लोगों को पीने के लिए शुद्घ पानी मिलेगा। निर्माण स्थल पर कोविड-19 के तहत जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन कराते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा जाएगा और कारीगरों व श्रमिकों को मास्क, सैनिटाइजर, साबुन व पानी आदि का इंतजाम भी कराया जाएगा जिससे कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण की चपेट में कोई भी न आए।

डीएम कृष्णा करुणेश ने बताया कि प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत जिले के तुलसीपुर ब्लॉक के हार्ड एरिया वाले दो ग्राम पंचायतों में पाइप पेयजल परियोजनाओं का निर्माण कराने के लिए शासन ने मंजूरी दी है। कोविड-19 के चलते दोनों निर्माण स्थलों पर सरकार व प्रशासन के निर्देशों का पालन कराने की जिम्मेदारी एक्सईएन जलनिगम को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed