{"_id":"681ce81a45e3209c780b6eed","slug":"59-anganwadi-workers-received-appointment-letters-balrampur-news-c-99-1-slko1029-125772-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 59 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिले नियुक्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 59 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिले नियुक्ति पत्र
विज्ञापन
बलरामपुर के तुलसीपुर तहसील में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को वितरित किया गया नियुक्ति पत्र।-संवाद
तुलसीपुर। तहसील के तीनों ब्लॉकों में चयनित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बृहस्पतिवार को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। कार्यक्रम में 59 महिलाओं को तो नियुक्ति पत्र मिल गए लेकिन 341 महिलाओं को निराशा हाथ लगी। दिनभर इंतजार के बाद उन्हें बाद में नियुक्ति पत्र देने की बात कहकर लौटा दिया गया।
कार्यक्रम में तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला व गैसड़ी के पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू ने चयनित महिला कर्मियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया। कार्यक्रम में ब्लॉक तुलसीपुर की 15, पचपेड़वा की 19 व गैसड़ी की 25 कार्यकर्ताओं को नियुक्ति मिल सका। तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से कुपोषण के खिलाफ मुहिम तेज करने की अपील की। इसके अलावा उन्होंने भरोसा दिया कि अन्य महिला कार्यकर्ताओं को भी जल्द ही नियुक्ति पत्र मिलेंगे।
बृहस्पतिवार को 400 महिला कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र देने के लिए तहसील बुलाया गया था। खैरी के विद्यासागर ने बताया कि उनकी पत्नी बच्चे को गोद में लेकर सुबह ही तहसील आ गईं थीं। इसी के साथ ही बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्र थीं, ऐन वक्त पर बिना नियुक्ति पत्र दिए ही लौटा दिया। सीडीपीओ कमलेश यादव ने बताया कि ज्यादा संख्या होने से नियुक्ति पत्र वितरण में दिक्कत आ रही थी। कार्यक्रम करा दिया गया है, मंगलवार तक सभी को नियुक्ति पत्र दे दिया जाएगा। कार्यक्रम में गैसड़ी के सीडीपीओ अजय कुमार नायक, पचपेड़वा सीडीपीओ अरुण कुमार, गैसड़ी ब्लॉक प्रमुख शक्ति सिंह आदि मौजूद रहे।