Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   573 cadets will receive training in discipline and leadership

Balrampur News: 573 कैडेटों को मिलेगा अनुशासन और नेतृत्व का प्रशिक्षण

Fri, 22 May 2026 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 22 May 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
573 cadets will receive training in discipline and leadership
फोटो-29- जवाहर नवोदय विद्यालय में एनसीसी कैडेटों को जानकारी देते प्र​शिक्षक। स्रोत विद्यालय
बलरामपुर। घुघुलपुर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में शुक्रवार को एनसीसी कैंप का शुभारंभ हुआ। 29 मई तक चलने वाले इस कैंप में विभिन्न विद्यालयों के 573 कैडेट भाग ले रहे हैं। कैंप में एनसीसी के सभी कैडेटों को अनुशासन और नेतृत्व का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कैंप का उद्घाटन कर्नल अरविंद सिंह पटवाल ने किया। कर्नल ने कहा कि एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। एनसीसी के प्रशिक्षण से छात्र-छात्राएं शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनते हैं तथा उनमें आत्मविश्वास और जिम्मेदारी की भावना का विकास होता है। उन्होंने कैडेटों से प्रशिक्षण के प्रत्येक अवसर का लाभ उठाने और जीवन में अनुशासन को अपनाने का आह्वान किया। कैंप से छात्र-छात्राओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। कैंप में कैडेटों को परेड, ड्रिल, शारीरिक प्रशिक्षण, आपदा प्रबंधन, सामाजिक जागरूकता और व्यक्तित्व विकास से संबंधित विशेष प्रशिक्षण दिया गया। कैंप में विद्यालय के शिक्षक, एनसीसी अधिकारी एवं अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed