Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   55 roadways buses ready to take devotees to Prayagraj

Balrampur News: श्रद्धालुओं को प्रयागराज पहुंचाने के लिए 55 रोडवेज बसें तैयार

Tue, 21 Jan 2025 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 21 Jan 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
55 roadways buses ready to take devotees to Prayagraj
बलरामपुर। महाकुंभ में 24 जनवरी से दूसरे चरण का अमृत स्नान अभियान शुरू होगा, जो सात फरवरी तक चलेगा। 08 से 27 फरवरी तक तीसरे चरण का अमृत स्नान भी चलेगा। श्रद्धालुओं को प्रयागराज पहुंचाने के लिए डिपो की 55 रोडवेज बसें तैयार की गई हैं।
विज्ञापन

पंडित बजरंगी प्रसाद शास्त्री ने बताया कि महाकुंभ मेले में 27 फरवरी तक बड़ी संख्या में श्रद्वालु जाने की तैयारी में हैं। 29 जनवरी को मौनी अमावस्या है, जिसमें मुख्य स्नान होना है। साथ ही 29 जनवरी, तीन फरवरी, 12 फरवरी व 26 फरवरी को भी मुख्य स्नान होगा। महाकुंभ में श्रद्धालुओं को ले जाने के लिए तैयार बसों में 10 शटल सेवा की नई बसें भी शामिल हैं। श्रद्धालुओं को प्रयागराज ले जाने के लिए रोडवेज बसों की सेवाएं चालू कर दी गई है। रोडवेज की 20 बसों को बलरामपुर मुख्यालय, 15 बसों को तुलसीपुर, 15 बसें उतरौला व पांच बसें श्रावस्ती जनपद मुख्यालय भिनगा से प्रयागराज तक चलाई जाएगी। डिपो की वरिष्ठ केंद्र प्रभारी तरन्नुम का कहना है कि डिपो की बसों को जिले के अलग-अलग स्थानों से श्रद्धालुओं को भेजा जा रहा है। दूसरे व तीसरे चरण के अमृत स्नान में श्रद्धालुओं को प्रयागराज भेजने के लिए सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद हैं।
विज्ञापन

-------------

रोजाना चलाई जा रहीं बसें

- महाकुंभ मेले के लिए बलरामपुर डिपो से रोजाना रोडवेज बसें चलाई जा रहीं है। जिले के चार स्थानों से सुबह 8.30 बजे से शाम 7.30 बजे के बीच 10 रोडवेज बसें चलाई जा रहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन




-गोपीनाथ दीक्षित, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed