फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   दो सौ पेड़ लगाने वाले श्रमिकों को मिलेंगे 46 हजार रुपये

दो सौ पेड़ लगाने वाले श्रमिकों को मिलेंगे 46 हजार रुपये

Sun, 08 Jul 2018 10:32 PM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
दो सौ पेड़ लगाने वाले श्रमिकों को मिलेंगे 46 हजार रुपये
200 पौधे लगाने वाले मनरेगा श्रमिकों को मिलेंगे 46 हजार रुपये
विज्ञापन


बलरामपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मनरेगा श्रमिकों के उत्थान के लिए शानदार पहल की है। मनरेगा श्रमिकों को निजी जमीनों पर पौधे लगाकर लाभान्वित करने के साथ पर्यावरण को भी संरक्षित किया जाएगा।

निजी जमीन में ईमारती व फलदार 200 पेड़ लगाने वाले मनरेगा श्रमिकों को 45 हजार 675 रुपये का भुगतान बैंक खाते में किया जाएगा। श्रमिकों को तीन साल तक परवरिश करके पेड़ों को तैयार करना होगा।
विज्ञापन


तीन साल तक श्रमिकों के बैंक खाते में निर्धारित धनराशि भेजी जाएगी। पेड़ लगाने वाले ऐसे श्रमिकों को प्रतिमाह आठ मानव दिवस की मजदूरी का भुगतान भी किया जाएगा। निजी जमीन वाले जॉबकार्ड मनरेगा श्रमिकों के सपने मुख्यमंत्री वृक्ष धन योजना से साकार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनरेगा सेल के लेखाकार अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2018-19 में प्रदेश के सीएम ने निजी जमीन वाले श्रमिकों के लिए मुख्यमंत्री वृक्ष धन योजना का संचालन शुरू किया है।

योजना के तहत निजी जमीन वाले जॉबकार्डधारकों को 10-10 की संख्या में इकाई का गठन करना होगा। एक इकाई में शामिल सभी 10 जॉब कार्डधारकों को अपनी-अपनी निजी जमीन पर 200-200 छायादार व फलदार पौधे लगाने होंगे।

श्रम विभाग में पंजीकृत निजी जमीन वाले श्रमिकों को भी योजना में शामिल किया जाएगा। इकाई के सभी श्रमिकों को वन विभाग की ओर से छायादार व फलदार पौधे मुफ्त दिए जाएंगे। अपने-अपने खेतों में मेढ़ आदि स्थानों पर पौधरोपण करके तीन साल तक पेड़ों की परवरिश करनी होगी।

पौधरोपण करने वाले प्रत्येक श्रमिक को पहले साल 12500 रुपये तथा दूसरे व तीसरे साल 16200-16200 रुपये के भुगतान किए जाएंगे।

ऐसे श्रमिकों के बैंक खाते में प्रतिमाह आठ मानव दिवस का मस्टरोल भरकर मजदूरी का भी भुगतान किया जाएगा। पेड़ों की निराई व भौंराई करने के लिए श्रमिकों को प्रतिदिन मजदूरी के 175 रुपये का भुगतान किया जाएगा।

डीसी मनरेगा महेंद्र देव पांडेय ने बताया कि, वित्तीय वर्ष 2018-19 में जिले के सभी नौ ब्लॉकों में मुख्यमंत्री वृक्ष धन योजना का संचालन शुरू किया गया है।


जिले के 1.21 लाख मनरेेगा श्रमिकों को मिलेेेगा लाभ

जिले के सभी नौ ब्लॉकों के एक लाख 21 हजार 117 मनरेगा श्रमिकों को मुख्यमंत्री वृक्ष धन योजना का लाभ मिल सकेगा। सदर ब्लॉक में 21792, गैड़ास बुजुर्ग में 5159, गैसड़ी में 17535, हरैया सतघरवा में 24894, पचपेड़वा में 15328, तुलसीपुर में 18325, रेहरा बाजार में 7198, श्रीदत्तगंज में 5623 तथा उतरौला ब्लॉक में 5323 निजी जमीन वाले मनरेगा श्रमिकों से योजना का लाभ लेने के लिए इकाई गठित करने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed