{"_id":"595bc7534f1c1bb4378b45a8","slug":"51499187027-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत की तरफ गई किशोरी के साथ तीन सगे भाईयों ने किया गैंगरेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत की तरफ गई किशोरी के साथ तीन सगे भाईयों ने किया गैंगरेप
Updated Tue, 04 Jul 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोरी के साथ तीन सगे भाइयों ने किया गैंगरेप
-पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
-दो संप्रदायों के बीच का मामला होने से गांव में तनाव
अमर उजाला ब्यूरो
सादुल्लाहनगर-बलरामपुर। देर रात खेत की तरफ गई किशोरी के साथ तीन सगे भाइयों ने गैंगरेप कर डाला। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। मामला दो संप्रदायों के बीच होने से गांव में तनाव व्याप्त है।
सादुल्लाहनगर थाने में दी गई तहरीर में इसी थाना क्षेत्र की एक 16 वर्षीय किशोरी ने कहा है कि गत सोमवार की रात वह गांव के बाहर खेत की तरफ नित्यकर्म के लिए गई थी। पीड़िता का आरोप है कि खेत में पहले से ही घात लगाकर बैठे गांव के ही सगे भाई सफीउल्लाह, हबीबुल्लाह तथा समीउल्लाह ने किशोरी को पकड़ लिया। किशोरी का आरोप है कि आरोपियों ने पहले छेड़खानी की और बाद में रेप किया। आरोपियों के डर से पीड़िता गन्ने के खेत में ही छिपी बैठी रही। मंगलवार की सुबह पीड़िता छिपते-छिपते घर पहुंची तथा परिवारीजनों को आपबीती बताई। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी सगे भाई सफीउल्लाह, हबीबुल्लाह व समीउल्लाह के खिलाफ दुष्कर्म तथा पाक्सो एक्त के तहत केस दर्ज किया गया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।