{"_id":"64b58955e713b348620a1154","slug":"500-potholes-on-one-kilometer-road-life-of-pedestrians-in-danger-balrampur-news-c-99-slko1018-1147-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: एक किलोमीटर सड़क पर 500 गड्ढे, जोखिम में राहगीरों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: एक किलोमीटर सड़क पर 500 गड्ढे, जोखिम में राहगीरों की जान
Tue, 18 Jul 2023 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 18 Jul 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के कौवापुर रेलवे स्टेशन के पास सड़क पर व्याप्त गड्ढे।
बलरामपुर। कौवापुर रेलवे स्टेशन के निकट क्राॅसिंग पार करने के लिए सड़क एक किलोमीटर घुमा दी गई है। जो पूरी तरह बदहाल व जर्जर है। एक किलोमीटर लंबी सड़क पर 500 से अधिक गड्ढे हैं, जिसके चलते दूरी तय करने में राहगीरों को 45 मिनट से अधिक का समय लगता है। सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग लगातार उठ रही है लेकिन जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
तुलसीपुर ब्लॉक मुख्यालय कौवापुर, थाना महराजगंज तराई व हरैया बाजार सहित 200 से अधिक गांव के दो लाख से अधिक लोगों को कौवापुर बाजार से होकर गुजरना पड़ता है। इस मार्ग पर गोंडा-गोरखपुर रेल लाइन गुजरती है। रेलवे लाइन को पार करने के लिए सड़क को एक किलोमीटर घुमा दिया गया है। करीब दो साल से सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है, इसके चलते 500 से अधिक छोटे-बड़े गड्ढे हैं। इनमें फंसकर आए दिन राहगीर गिरकर चोटिल हो जाते हैं।
गड्ढे में गिरकर बाइक सवार घायल
स्थानीय निवासी संतोष कुमार, राधेश्याम, प्रमोद, बब्लू व रामबिहारी आदि ने बताया कि इस सड़क पर कार से आवागमन करने में 45 मिनट से अधिक का समय लगता है। छोटे वाहन अक्सर फंस जाते हैं। महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के नेवाजपुर गांव निवासी चिनकाऊ रविवार की दोपहर बाइक से महराजगंज बाजार जा रहे थे। उनकी बाइक गड्ढेे में फंस गई और वे गिर गए। गंभीर रूप से घायल होने पर निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। संदीप, दीपक, रामनिवास व विनोद आदि ने बताया कि इस मार्ग पर आवागमन करने के लिए साइकिल के अलावा कोई वाहन सुरक्षित नहीं है।
विज्ञापन
उच्च अधिकारियों को भेजी गई सूचना
सड़क जर्जर होने की सूचना उच्चाधिकारियों को भेजी जा चुकी है। आईओडब्ल्यू की टीम सड़क का निरीक्षण कर चुकी है। जल्द ही निर्माण शुरू होने की उम्मीद है।
- संजय कुमार, स्टेशन मास्टर, कौवापुर