फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   500 Congress workers will go to Delhi on 14 December in the Save India rally

14 दिसंबर को भारत बचाओ रैली में दिल्ली जाएंगे 500 कांग्रेस कार्यकर्ता

Sun, 08 Dec 2019 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
500 Congress workers will go to Delhi on 14 December in the Save India rally
बलरामपुर में प्रेसवार्ता को संबोधित करते जिला प्रभारी एवं पूर्व विधायक राम जियावन व अन्य। - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। झूठे वादों के बल पर बनी भाजपा सरकार ने देश का सत्यानाश कर दिया है। धर्म व संप्रदाय के नाम पर राजनीति के चलते देश की सामाजिक व्यवस्था बिगड़ रही है। देश में चारो तरफ भ्रष्टाचार एवं अराजकता का बोलबाला है। किसान, मजदूर, व्यापारी, कर्मचारी व युवा वर्ग सरकार की गलत नीतियों के कारण परेशान है।
विज्ञापन

सरकार की इन्हीं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने आगामी 14 दिसंबर को दिल्ली में भारत बचाओ रैली का आयोजन किया है। रैली में भाग लेने के लिए जिले से 500 कार्यकर्ता दिल्ली के लिए कूच करेंगे। यह बातें भारत बचाओ रैली के जिला प्रभारी एवं पूर्व विधायक राम जियावन ने रविवार को नगर के एक होटल में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चुनाव के समय भाजपा ने किसानों को फसल की लागत से दोगुना मूल्य दिलाने, गन्ना मूल्य का भुगतान 15 दिन के अंदर कराने, युवाओं को रोजगार दिलाने तथा कर्जमाफी जैसे तमाम वादे किए थे। सरकार बनने के बाद भाजपा इन वादो को भूल गई है। मंहगाई चरम पर है। भ्रष्टाचार एवं अराजकता का बोलबाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देश में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। आए दिन दुष्कर्म की घटनाएं घट रही हैं लेकिन सरकार इन पर अंकुश लगाने के बजाए धर्म व संप्रदाय के नाम पर समाज को बांटने में जुटी है। सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अब कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। जनहित के मुद्दों पर सड़क से लेकर सदन तक सरकार का विरोध किया जाएगा।

प्रेसवार्ता को पूर्व सांसद चन्द्रभाल मणि तिवारी, पूर्व विधायक मंगलदेव सिंह एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने भी संबोधित करते हुए रैली की तैयारियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर पीसीसी डॉ. पंकज गुप्ता, अवधेश पाल सिंह व दीपक मिश्रा सहित तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed