फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   50 thousand robbed from bike financier

बाइक फाइनेंसर से लूटे 50 हजार

Tue, 15 Dec 2020 10:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 10:08 PM IST
विज्ञापन
50 thousand robbed from bike financier
मथुरा बाजार (बलरामपुर)। ललिया थाना क्षेत्र के फटवा बाजार के पास बाइक फाइनेंसर ने बदमाशों पर 50 हजार रुपये छीनने का आरोप लगाया है। ललिया थाने में मामले में तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

ललिया थाना क्षेत्र के किला निवासी अनूप तिवारी ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि वह मथुरा बाजार के एक बाइक एजेंसी पर फाइनेंसर का काम करता है। बाइक फाइनेंस कार्य के लिए अक्सर वह क्षेत्र के शिवपुरा, ललिया व अन्य ग्रामीण बाजारों में वसूली आदि के सिलसिले में आता-जाता है।
विज्ञापन

14 दिसंबर को शाम करीब चार बजे वसूली करके मथुरा बाजार से निकला था और शिवपुरा बाजार एजेंसी पर जा रहा था तभी फटवा बाजार के पास चार पहिया वाहन से आए बदमाशों ने वसूली के 50 हजार रुपये छीन लिया और मारपीट कर भाग गए। अनूप ने ललिया थाने की पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक ललिया थाना जयदीप दूबे ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed