फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   50 Gram Panchayats of Terai are TB free, Pradhan honored

Balrampur News: तराई की 50 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त, प्रधान सम्मानित

Wed, 02 Oct 2024 08:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 08:06 PM IST
विज्ञापन
50 Gram Panchayats of Terai are TB free, Pradhan honored
बलरामपुर के विकास भवन सभागार में सम्मानित किए गए ग्राम प्रधान।-स्रोत: विभाग
बलरामपुर। जिले की 50 ग्राम पंचायतों को स्वास्थ्य विभाग ने टीबी मुक्त घोषित कर दिया है। बुधवार को टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के प्रधानों को सम्मानित किया गया। विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्त ने ग्राम प्रधानों को महात्मा गांधी की प्रतिमा व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। सम्मान पाकर ग्राम प्रधान गदगद दिखे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने जिले के नौ विकासखंडों की 50 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित करने के लिए चिह्नित किया था। चिह्नित गांवों का सत्यापन कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अलावा पंचायती राज विभाग के अधिकारी लगाए गए थे। इन गांवों में एक हजार की आबादी पर 30 लोगों के बलगम की जांच हुई। जांच में इन गांवों से कोई भी व्यक्ति पाॅजिटिव नहीं पाया गया। सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित कर दिया गया है। इसमें सबसे अधिक 10 ग्राम पंचायतें सदर ब्लॉक की शामिल हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने बताया कि टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों को सम्मानित करने के लिए विकास भवन सभागार में समारोह का आयोजन किया गया। सीडीओ ने ग्राम प्रधानों को महात्मा गांधी की प्रतिमा व प्रशस्ति भेंटकर कर सम्मानित किया। इस अवसर पर डीपीआरओ श्रेया उपाध्याय व क्षय रोग कार्यक्रम के जिला समन्वयक अविनाश विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन ग्राम पंचायतों के प्रधान हुए सम्मानित
सदर विकासखंड की ग्राम पंचायत देवरांवा, मधवाजोत, चारोकाफरी, चूल्हाभारी, गंगापुर वीरपुर, हंसुवाडोल, कांदभारी, कोयलरा, मदारा व दुर्गापुर के ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया। तुलसीपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत मैनहवा, बसंतपुर व बेलीखुर्द, गैसड़ी ब्लॉक की जीतपुर, विशुनपुर, पिपरा, जैतापुर, शेख गुलरिया व गोविंदपुर के प्रधान को सम्मान मिला।

वहीं पचपेड़वा ब्लॉक की भगवानपुर खादर, धनकड़पुर, लैबुड़वा, रामनगर, चंदनपुर, भुसहर ऊंचवा, भगवानपुर कोडर व सोनपुर और श्रीदत्तगंज ब्लॉक की निरंजनपुर, गालिबपुर, पड़री रामनगर, विथरिया परसपुर, अगया खुर्द, कालू बनकट व रसूलपुर को टीबी मुक्त किया जाना है। उतरौला से पनवापुर, रईगहवा, तेंदुआ तकिया, बढ़या पकड़ी व बड़हरा कोट, गैड़ास बुजुर्ग ब्लॉक की भितवरिया, मस्जिदिया, सिसहना, मलमलिया व जिगना घाट और रेहरा बाजार की ग्राम पंचायत किशुनपुर सागर व कटरहा अबरेजपुर को टीबी मुक्त घोषित करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed