{"_id":"6470ebd21dd5189a150de036","slug":"50-children-learned-how-to-fill-omr-sheet-balrampur-news-c-13-1-256336-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 50 बच्चों ने सीखा ओएमआर शीट भरने का तरीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 50 बच्चों ने सीखा ओएमआर शीट भरने का तरीका
Fri, 26 May 2023 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 26 May 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। मंडल स्तर पर संचालित अटल आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए बच्चों को ओएमआर शीट भरने का तरीका सिखाया गया। शुक्रवार को श्रम विकास कार्यालय में 50 बच्चों ने प्रवेश परीक्षा पर आधारित मॉडल पेपर भी हल किया। विभाग की तरफ से श्रमिकों के बच्चों को निशुल्क आवासीय शिक्षा प्रदान करने के लिए गोंडा जिले के मनकापुर में अटल आवासीय विद्यालय का निर्माण कराया गया है। विद्यालय में 80 सीट रिक्त है। प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए बलरामपुर से 70 बच्चों ने आवेदन किया था। इनमें से 50 बच्चों का आवेदन पत्र सही पाया गया। इन बच्चों को विकास भवन स्थित श्रम विभाग के कार्यालय में बुलाकर प्रवेश परीक्षा के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही ओएमआर शीट भरने का तरीका बताया गया और उनसे मॉडल पेपर भी हल कराया गया।
सहायक श्रमायुक्त कुलदीप सिंह ने बताया कि प्रवेश परीक्षा की तिथि अभी घोषित नहीं की गई है। आवेदन पत्रों की जांच कर परीक्षार्थियों का विवरण तैयार किया जा रहा है। 50 बच्चों व उनके अभिभावकों को ओएमआर शीट पर आधारित प्रवेश परीक्षा के बारे में जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
सहायक श्रमायुक्त कुलदीप सिंह ने बताया कि प्रवेश परीक्षा की तिथि अभी घोषित नहीं की गई है। आवेदन पत्रों की जांच कर परीक्षार्थियों का विवरण तैयार किया जा रहा है। 50 बच्चों व उनके अभिभावकों को ओएमआर शीट पर आधारित प्रवेश परीक्षा के बारे में जानकारी दी गई है।
विज्ञापन