फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   50-bed AYUSH hospital to be built in Achalapur; land transferred to the department

Balrampur News: अचलापुर में बनेगा 50 बेड का आयुष अस्पताल, जमीन विभाग को हस्तांतरित

Fri, 07 Aug 2026 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 07 Aug 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
50-bed AYUSH hospital to be built in Achalapur; land transferred to the department
फोटो-33- नगर के अचलापुर में ​चिह्नित की गई जमीन। संवाद
बलरामपुर। नगर के अचलापुर में 50 बेड के आयुष अस्पताल के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। जिला प्रशासन ने अस्पताल निर्माण के लिए चिह्नित जमीन आयुष विभाग को हस्तांतरित कर दी है। निर्माण के लिए बजट स्वीकृति को विभाग ने शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। बजट जारी होते ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


प्रस्तावित आयुष अस्पताल भवन में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी का कार्यालय भी संचालित किया जाएगा। इसके अलावा सभागार, गेस्ट रूम और अन्य आवश्यक कक्षों की व्यवस्था भी की जाएगी।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय पर वर्तमान में आयुर्वेदिक अस्पताल और क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी का कार्यालय किराये के भवन में संचालित हो रहा है। जर्जर भवन के कारण कर्मचारियों और मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभाग ने नए अस्पताल भवन के निर्माण की योजना तैयार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अचलापुर में चिह्नित जमीन पर दो मंजिला भवन का निर्माण प्रस्तावित है। इसमें 50 बेड का आयुष अस्पताल, अधिकारी कार्यालय, सभागार, गेस्ट रूम समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।


क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि अस्पताल निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है। अब बजट स्वीकृति का इंतजार है।

जर्जर भवन से मिलेगी निजात

वर्तमान में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी का कार्यालय जर्जर भवन में संचालित हो रहा है। बारिश के दौरान सीलन के कारण दीवारों से पानी टपकता रहता है। परिसर में जलभराव की समस्या भी बनी रहती है। साफ-सफाई की कमी के कारण मच्छरों का प्रकोप रहता है।

नया भवन बनने के बाद विभागीय कर्मचारियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और कामकाज में भी आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed