फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   48 thousand rupees blown from account

खाते से उड़ाए 48 हजार रुपये

Fri, 26 Mar 2021 09:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 09:52 PM IST
विज्ञापन
48 thousand rupees blown from account
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। रेलवे टिकट बुक कराने के चक्कर में बैंक ग्राहक के खाते से दो बार में 48542 रुपये पार कर दिए। पीड़ित ने मामले की शिकायत थाना महराजगंज तराई में की है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

थाना महराजगंज तराई के पठानजोत निवासी खुर्शीद आलम ने शुक्रवार को बताया कि उसने 14 मार्च 2021 को अपने बैंक खाते से रेलवे टिकट बुक कराया था। नेटवर्क की समस्या के कारण खाते से 490 रुपये कट गए लेकिन टिकट बुक नहीं हुआ। पैसा वापस करने के लिए कस्टमर केयर 18004122961 पर फोन किया तो उसने 7033077328 नंबर पर फोन करने के लिए कहा।
विज्ञापन

खुर्शीद ने जब इस बताए गए नंबर पर काल किया तो उधर से फोन पे चलाने की बात करके खुर्शीद के बैंक खाते से पहली बार में 23456 रुपये और दूसरी बार में 24986 रुपये निकाल लिए गए। मैसेज आने पर खुर्शीद को इसकी जानकारी हुई। खुर्शीद ने एसपी के साथ-साथ थाना महराजगंज तराई से मामले की शिकायत की। प्रभारी निरीक्षक थाना महराजगंज तराई पीएन तिवारी ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed