{"_id":"6903a2820e7d27759d0cb206","slug":"46-unemployed-youth-received-job-offer-letters-balrampur-news-c-99-1-brp1003-136069-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 46 बेरोजगार युवाओं को मिला नौकरी का ऑफर लेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 46 बेरोजगार युवाओं को मिला नौकरी का ऑफर लेटर
Thu, 30 Oct 2025 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 30 Oct 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। जिला सेवायोजन कार्यालय में बृहस्पतिवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में 46 युवाओं को विभिन्न पदों पर नौकरी का ऑफर लेटर दिया गया। ऑफर लेटर पाकर युवा गदगद हो गए।
एक दिवसीय रोजगार मेले में सिस्का इलेक्ट्रिकल व पुखराज हेल्थकेयर कंपनी के प्रतिनिधियों ने स्टॉल लगाकर युवाओं को कामकाज के बारे में जानकारी दी। कंप्यूटर ऑपरेटर, सेल्समैन व सेल्स मैनेजर के पदों पर युवाओं का साक्षात्कार लिया। साक्षात्कार के बाद 46 युवाओं का चयन किया गया। जिला सेवायोजन अधिकारी मीता गुप्ता ने बताया कि मेले में 57 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। कुछ युवाओं ने साक्षात्कार नहीं दिया। पदों के हिसाब से चयनित अभ्यर्थियों को 10,000 से लेकर 28,000 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा। रोजगार मेले में आए राहुल व अशोक ने बताया कि गृह जनपद में कोई अच्छी नौकरी नहीं मिल रही है। स्नातक करने के बाद सेल्समैन नहीं बनेंगे। इसी तरह रागिनी व सुमन भी बिना साक्षात्कार के बाद वापस लौट गईं। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि बेरोजगार युवा रोजगार संगम पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कराकर मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। नवंबर में भी रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।