फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   46 policemen including three inspectors on line duty

Balrampur News: तीन दरोगा समेत 46 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

Mon, 04 Aug 2025 10:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 10:26 PM IST
विज्ञापन
46 policemen including three inspectors on line duty
बलरामपुर। तीन दरोगा समेत 46 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इसमें 18 मुख्य आरक्षी व 25 आरक्षी शामिल हैं। जनता के प्रति संवेदनशील न रहने और लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की गई है। एसपी विकास कुमार ने कार्रवाई करके जनपद के सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का संदेश दिया है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि सोमवार काे तुलसीपुर थाने में तैनात दरोगा शिवाकांत तिवारी, श्रीदत्तगंज के दरोगा रमेश यादव व सादुल्लाहनगर के दरोगा अमीर अहमद लाइन हाजिर किए गए हैं। मुख्य आरक्षी कोतवाली नगर सभाजीत यादव व रिजवान अहमद, गौरा चौराहा शैलेंद्र कुमार और ललिया धमेंद्र प्रताप यादव, हरिकेश यादव व हरिश्चंद्र मिश्र लाइन में भेजे गए हैं। मुख्य आरक्षी पचपेड़वा अश्वनी चौधरी, श्रीदत्तगंज सावंत सिंह, यूपी 112 राकेश कुमार मिश्र, उतरौला अरविंद यादव, रेहरा बाजार संतोष प्रजापति, सादुल्लाहनगर रामवृक्ष यादव व विनय कुमार पटेल, गैड़ास बुजुर्ग शिवपाल यादव, आनंद मिश्र, अरविंद यादव व सुरेंद्र मौर्य और पचपेड़वा के श्रीप्रकाश त्रिपाठी लाइन हाजिर किए गए हैं।
विज्ञापन

आरक्षी देहात जय प्रकाश सिंह, गौरा चौराहा राहुल यादव और महराजगंज तराई हामिद रजा व चंदन पाठक लाइन हाजिर किए गए हैं। ललिया के अनुज दीक्षित, अजय कुमार यादव, उपदेश वर्मा व सुनील सिंह, हरैया के अजीत सिंह, जरवा के राजेश कुमार बरगाह, गैसड़ी के राजदेव यादव व ध्रुवनाथ यादव पुलिस लाइन भेजे गए हैं। पचपेड़वा के नीरज कुमार, श्रीदत्तगंज के दीपक मिश्र व दुर्गेश यादव और उतरौला के राहुल प्रकाश त्रिवेदी लाइन हाजिर हुए हैं। रेहरा बाजार के आदित्य भूषण, प्रमोद शर्मा, राम आशीष यादव, रवि प्रकाश यादव व सूरज कुमार सिंह को लाइन हाजिर किया गया है। सादुल्लाहनगर के नीरज शुक्ल व आशुतोष सिंह, उतरौला के सुरेंद्र यादव व रेहरा बाजार के जय गोविंद लाइन हाजिर किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed