{"_id":"5f677d3d8ebc3eb7265611bc","slug":"46-corona-positive-including-34-prisoners-balrampur-news-lko5411037176","type":"story","status":"publish","title_hn":"34 कैदी सहित 46 मिले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
34 कैदी सहित 46 मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
बलरामपुर। जिला कारागार में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार की रात व रविवार को आई कोरोना रिपोर्ट में 34 कैदियों सहित जिले में कुल 46 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। जिला कारागार में अब कोरोना संक्रमित कैदियों की संख्या 162 हो गई है। संक्रमित कैदियों के इलाज के लिए जिला कारागार में ही लेवल-1 कोविड केयर सेंटर बनाया गया है। शेष अन्य कैदियों को इलाज के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय स्थित लेवल-1 कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है। पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरू कर दी गई है।
जिला सूचना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की रात व रविवार को आई कोरोना रिपोर्ट में जिला कारागार के 34 कैदी व पांच कर्मचारियों सहित जिले में कुल 46 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अतिरिक्त बलरामपुर नगर क्षेत्र के स्वाभिमानपुरम मोहल्ले में एक, पीएचसी तुलसीपुर में एक, पैगापुर बलरामपुर में एक व जुम्मनडीह उतरौला में एक सहित कुल 46 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। जिला कारागार में अब तक कुल 162 कैदी कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। कैदियों के अलावा अन्य पॉजिटिव पाए गए संक्रमितों को इलाज के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय घूघुलपुर स्थित लेवल-1 कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है। पॉजिटिव पाए गए लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरू कर दी गई है। इन लोगों के संपर्क में आए सभी लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा।
11 कोरोना मरीज हुए स्वस्थ, भेजे गए घर
जिला सूचना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले के विभिन्न स्थानों पर रखे गए 11 कोरोना मरीजों की दूसरी रिपोर्ट रविवार को निगेटिव पाई गई है। स्वस्थ्य हुए सभी मरीजों को 14 दिन होम क्वारंटीन रहने का निर्देश देते हुए घर भेज दिया गया है। इस समय जिले में कोरोना पॉजिटिव कुल केस की संख्या 1457 हो गई है। 1118 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 23 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में एक्टिव केस की संख्या 316 है।