फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   पांच अस्पतालों के मेडिकल व पैरा मेडिकल स्टाफ का रुका वेतन

पांच अस्पतालों के मेडिकल व पैरा मेडिकल स्टाफ का रुका वेतन

Thu, 25 Apr 2019 10:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
पांच अस्पतालों के मेडिकल व पैरा मेडिकल स्टाफ का रुका वेतन
पांच अस्पतालों के मेडिकल व पैरा मेडिकल स्टाफ का रोका वेतन
विज्ञापन


बलरामपुर। पांच अस्पतालों के मेडिकल व पैरा मेडिकल स्टाफ का एक दिन का वेतन अग्रिम आदेश तक के लिए रोक दिया गया है। प्रशासनिक कंट्रोल न होने पर प्रभारी चिकित्साधिकारियों से जवाब तलब किया गया है।

सात दिन में संतोषजनक जबाब न देने पर मेडिकल व पैरा मेडिकल स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है और अस्पताल में सुधार कराने का भी निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया कि उन्होंने गुरुवार को सीएचसी नंदनगर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में गंदगी व भारी खामियां पाई गई।

अस्पताल के मेडिकल व पैरा मेडिकल स्टाफ की भारी लापरवाही उजागर हुई है। अस्पताल में प्रशासनिक कंट्रोल न होने के चलते प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. जावेद अख्तर को चेतावनी देकर अस्पताल में सुधार करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में तैनात सभी मेडिकल व पैरा मेडिकल स्टाफ का एक दिन का वेतन अग्रिम आदेश तक के लिए रोक दिया गया है।

19 अप्रैल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरा एकडंगा के निरीक्षण में खामियां पाई गई है। मेडिकल व पैरा मेडिकल स्टाफ गायब पाए गए है।

अस्पताल से गायब सभी मेडिकल व पैरा मेडिकल स्टाफ का एक दिन का वेतन अग्रिम आदेश तक के लिए रोक दिया गया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बघनी, पिपरा एकडंगा एवं महुआ का 24 अप्रैल को औचक निरीक्षण किया गया।

पीएससी बघनी में सभी मेडिकल व पैरा मेडिकल स्टाफ गायब पाए गए। पीएचसी पिपरा एकडंगा में भारी खामियां पाई गई। चिकित्साधिकारी डॉ. जुबेर व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी उपस्थित पाए गए।

फार्मासिस्ट अनुपस्थित मिले। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महुआ के निरीक्षण में मेडिकल व पैरा मेडिकल स्टाफ उपस्थित मिले। मरीजों की संख्या कम पाई गई और अस्पताल में खामियां मिली।


सभी अस्पतालों के मेडिकल व पैरा मेडिकल स्टाफ का वेतन अग्रिम आदेश तक के लिए रोक दिया गया है। औसत प्रतिदिन 40 मरीजों को देखना अनिवार्य होगा। कार्यशैली में सुधार न लाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed