फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   माध्यमिक स्कूलों में पढ़ाई जाएगी एनसीईआरटी की किताबें

माध्यमिक स्कूलों में पढ़ाई जाएगी एनसीईआरटी की किताबें

Fri, 05 Apr 2019 09:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2019 09:46 PM IST
विज्ञापन
माध्यमिक स्कूलों में पढ़ाई जाएगी एनसीईआरटी की किताबें
माध्यमिक स्कूलों में पढ़ाई जाएंगी एनसीईआरटी की किताबें
विज्ञापन


बलरामपुर। डीआईओएस एमके कनौजिया ने शुक्रवार को प्रयागराज बोर्ड की तरफ से जारी आदेश के संबंध में जिले के सभी प्रधानाचार्यों को सूचनाएं उपलब्ध करा दी हैं।

जिले के सभी माध्यमिक स्कूलों में अब एनसीईआरटी की किताबें पढ़ाई जाएंगी। सभी प्रधानाचार्यों को एनसीईआरटी की किताबों से छात्रों को पढ़वाने की व्यवस्था किए जाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


राजकीय, अशासकीय व वित्त विहीन हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट स्तर के स्कूलों के प्रधानाचार्यों को दिए गए निर्देश में डीआईओएस ने कहा है कि प्रयागराज बोर्ड की तरफ से अब एनसीईआरटी की 47 पाठ्य-पुस्तकों को लागू कराने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी प्रधानाचार्यों को डीआईओएस ने प्रकाशकों के नाम व मोबाइल नंबर भी उपलब्ध करा दिए हैं। निर्देश दिया है कि संपर्क करके स्कूलों में तत्काल एनसीईआरटी पाठ्यक्रम पर आधारित किताबें विद्यार्थियों को दिलाई जाएं। सभी किताबों का मूल्य भी निर्धारित कर दिया गया है।

अधिक मूल्य वसूलने वाले प्रकाशकों के खिलाफ भी कार्रवाई का प्रावधान किया गया है। माध्यमिक विद्यालयों के लिए वर्ष 2019-20 में विद्यालय स्तर पर शैक्षिक गतिविधियों का पंचांग भी जारी कर दिया गया है।


पंचांग के आधार पर ही सभी स्कूलों में शैक्षणिक व अन्य कार्यक्रम कराए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए प्रधानाचार्यों को डीआईओएस ने दफ्तर के वरिष्ठ सहायक प्रवीण कुमार सिंह से संपर्क करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed