फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   तेंदुए ने तीन पालतू जानवरों को बनाया निवाला

तेंदुए ने तीन पालतू जानवरों को बनाया निवाला

Sat, 21 Jul 2018 11:04 PM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
तेंदुए ने तीन पालतू जानवरों को बनाया निवाला
तेंदुए ने तीन जानवरों को बनाया निवाला
विज्ञापन


बलरामपुर। तेंदुए ने तीन पालतू जानवरों को झपट्टा मारकर अपना निवाला बनाया है। बरहवा रेंज के मजगवां गांव में दो दिनों से तेंदुआ घूम रहा है। तेंदुए के क्षेत्र में आने से ग्रामीणों में भय है। भयभीत ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। रेंजर ने ग्रामीणों को जंगली जानवरों से सतर्क रहने की सलाह दी है।

सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग के बरहवा रेंज स्थित मजगवां गांव निवासी नानबाबू ने शनिवार को बताया कि रात के समय घर के अंदर बंधी बकरी को तेंदुए ने अपना निवाला बना लिया है।
विज्ञापन


बकरी के चिल्लाने की आवाज सुनकर घर के लोग जाग गए और टॉर्च की रोशनी में बकरी को तेंदुआ जंगल की तरफ लेकर भाग गया। बुधराम ने बताया कि दो दिन पहले उनके दो पालतू कुत्तों को भी तेंदुए ने निवाला बना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण आनंद शुक्ल व जीत शुक्ल आदि ने बताया कि शाम ढलते ही गांव में जंगली जानवरों पर तेदुए का कहर शुरू हो जाता है।

वन विभाग के अफसरों से कई बार जंगल की तरफ बेरीकैटिंग कराने तथा श्रावस्ती सांसद दद्दन मिश्र से गांव में सोलर लाइट लगवाने की मांग की गई लेकिन अभी तक न तो बेरीकैटिंग हुई और न ही सोलर लाइटें लगवाई गई हैं।

अंधेरे का लाभ उठाकर जंगली जानवर जैसे तेंदुआ, लकड़बग्घा, जंगली सुअर व सियार आदि अक्सर गांव में आ जाते हैं और पालतू जानवरों को अपना शिकार बनाते हैं। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की गुहार लगाई है।


रेंजर तिलकराम आर्य ने बताया कि जंगल से सटा होने के चलते गांव में अक्सर जंगली जानवर भोजन पानी की तलाश में आ जाते हैं। जंगली जानवरों से ग्रामीण सतर्क रहें। ग्रामीणों की सूचना पर गांव में टीम भेजी गई है। टीम मौके पर पहुंचकर पदचिह्न आदि की पड़ताल करेगी। रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed