{"_id":"596e30c14f1c1bf1468b487e","slug":"41500393665-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल पर सरकारी जमीन कब्जा कराने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपाल पर सरकारी जमीन कब्जा कराने का आरोप
Updated Tue, 18 Jul 2017 09:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेखपाल पर सरकारी जमीन कब्जा कराने का आरोप
तुलसीपुर नगर-बलरामपुर। स्थानीय ब्लाक के ग्राम पंचायत मुड़िला में पूर्व प्रधान व ग्रामीणों ने गांव के लेखपाल पर सरकारी जमीन अवैध रूप से कब्जा कराने का आरोप लगाया है। इन लोगों ने एसडीएम से शिकायत की है। एसडीएम ने तहसीलदार को मामले की जांच सौंपी है।
एसडीएम को दिए गए शिकायती पत्र में पूर्व प्रधान रामसागर यादव तथा ग्रामीण आनंदमणि तिवारी आदि ने कहा है कि गांव में तैनात वर्तमान लेखपाल स्कूल, पानी खाता, खलिहान, चकमार्ग, तालाब, श्मशान आदि की जमीनों पर सांठ-गांठ कर कब्जा करवा रहे हैं। चकमार्ग आदि की पैमाइश लेखपाल द्वारा न किए जाने से मनरेगा का कार्य भी रुका है। मनरेगा मजदूरों को मजदूरी भी नहीं मिल रही है। इन लोगों ने एसडीएम से मामले की जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। इस संबंध में एसडीएम तुलसीपुर एसके त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच तहसीलदार को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।