{"_id":"6075d1e38ebc3ec96751359f","slug":"4150-people-received-corona-vaccine-on-the-third-day-of-the-festival-balrampur-news-lko5740600101","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोत्सव के तीसरे दिन 4150 लोगों को लगा कोरोना टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोत्सव के तीसरे दिन 4150 लोगों को लगा कोरोना टीका
विज्ञापन
बलरामपुर। कोरोना वैश्विक महामारी पर नियंत्रण के लिए भारत सरकार के निर्देश पर जिले में टीका महोत्सव का आयोजन किया गया है। टीका महोत्सव के तीसरे दिन मंगलवार को जिले में 67 टीकाकरण सत्र का आयोजन कर 4150 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया।
टीका महोत्सव के तीसरे दिन टीकाकरण की शुरुआत कराते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी डा. विजय बहादुर सिंह ने बताया कि कोरोना महामारी पर नियंत्रण के लिए 45 वर्ष से अधिक आयु वाले सभी व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा रहा है। टीकाकरण की गति को तेज करने के लिए भारत सरकार के निर्देश पर 11 अप्रैल से 14 अप्रैल तक टीका महोत्सव का आयोजन किया गया है।
उन्होंने जनपदवासियों से कोरोना की रोकथाम के लिए टीका लगवाने, स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी एवं कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने, घर से बाहर निकलने पर मास्क लगाने एवं हाथों को सैनेटाइज करते रहने की अपील की।
विज्ञापन
जिला कोल्ड चेन प्रबंधक श्यामजी मिश्रा ने बताया कि टीका महोत्सव के तीसरे दिन सभी जिला चिकित्सालय, सीएचसी व पीएचसी सहित जिले में 67 स्थानों पर टीकाकरण सत्र आयोजित किया गया। शाम पांच बजे तक 4150 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। टीकाकरण अभी भी जारी है। चार दिनों में टीकाकरण का लक्ष्य हरहाल में पूरा कर लिया जाएगा।