फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   414 women workers receive training; daughters-in-law and daughters to become more aware

Balrampur News: 414 महिला कार्यकर्ताओं को मिला प्रशिक्षण, जागरूक होंगी बहू-बेटियां

Wed, 09 Sep 2026 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 09 Sep 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
414 women workers receive training; daughters-in-law and daughters to become more aware
फोटो-20-बलरामपुर के रेहरा ब्लॉक में मौजूद महिलाएं ।-स्रोत : विभाग
रेहराबाजार। विकासखंड परिसर में मिशन शक्ति के तहत आयोजित आठ दिवसीय बहू-बेटी सम्मेलन प्रशिक्षण का समापन हो गया। प्रशिक्षण में 81 ग्राम पंचायतों की 414 आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पंचायत सहायक, शिक्षामित्र, शिक्षिकाएं और समूह सखियों को महिला सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता से जुड़े विषयों पर प्रशिक्षित किया गया।
विज्ञापन


प्रतिभागी निर्मला (समूह सखी), सुनीता (आशा), अंजना (आंगनबाड़ी), पुष्पा (पंचायत सहायक), पूनम (शिक्षामित्र) और शिक्षिका श्वेता श्रीवास्तव ने बताया कि प्रशिक्षण में आत्मनिर्भरता, आत्मरक्षा, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न और बाल विवाह से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। महिलाओं को संकट की स्थिति में महिला हेल्पलाइन-181, वूमेन पावर लाइन-1090 और चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 पर शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया भी समझाई गई।
विज्ञापन


मास्टर ट्रेनर ममता द्विवेदी के नेतृत्व में नोडल अधिकारी उपनिरीक्षक अनूप कुमार सिंह समेत आठ प्रशिक्षकों की टीम ने प्रशिक्षण दिया। बीडीओ सौरभ पांडे और एडीओ पंचायत इरफान उल्ला खां ने बताया कि प्रशिक्षित 414 प्रतिभागी अब अपने-अपने गांवों में जाकर बहू-बेटियों को जागरूक करेंगी। इससे महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण का अभियान गांव-गांव तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैसड़ी में बहू-बेटी कार्यशाला संपन्न

गैसड़ी। स्थानीय ब्लॉक सभागार में आयोजित 10 दिवसीय बहू-बेटी सम्मेलन कार्यशाला का समापन हो गया। इस दौरान प्रतिभागियों को महिला सुरक्षा, नारी सम्मान और स्वावलंबन से जुड़े विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। मानसिक उत्पीड़न, दहेज हत्या, नाबालिग बच्चों को बहला-फुसलाकर ले जाने की घटनाओं और साइबर अपराध से बचाव के उपाय भी बताए गए।


साइबर अपराध प्रभारी वशी अहमद ने व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभाली। प्रशिक्षण में सोनम, प्रभा सिंह, कुसुमलता, सविता, भानु प्रकाश शुक्ला, रवि प्रकाश और विमलेश कुमारी सहित नौ प्रशिक्षकों ने सहयोग किया। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर मोहित श्रीवास्तव, आलोक पाठक, प्रमिला पांडे और संजीव कैराती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed