फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   40 lakh saplings planted in Terai for greenery

Balrampur News: हरियाली के लिए तराई में रोपे गए 40 लाख पौधे

Sat, 20 Jul 2024 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 20 Jul 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
40 lakh saplings planted in Terai for greenery
बलरामपुर। हरियाली के लिए शनिवार को जिले में एक साथ मुहिम चलाई गई। शहर से लेकर गांवों तक चली मुहिम में 40.76 लाख पौधे लगाए गए। साथ ही लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। शारदा वन ग्राम को ईको टूरिज्म के तौर पर विकसित करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

शासन से नामित नोडल अधिकारी/ प्रमुख सचिव अनिल कुमार सागर, डीएम पवन अग्रवाल, विधायक बलरामपुर सदर पल्टूराम, तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ल, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी ने ग्राम पंचायत अड़ार पाकड़ व विकासखंड हरैया सतघरवा के ग्राम बेलभरिया एवं देवनगर में पौध रोपण किया। प्रमुख सचिव ने कहा कि वायु, वृक्ष ,जल एवं मिट्टी प्रकृति का उपहार है। इस प्राकृतिक उपहार को सहजते हुए आने वाले भविष्य के लिए जीवन को बेहतर बनाया जा सकता है। डीएम ने कहा कि अभियान के दिन लगाए जाने वाले पौधों के संरक्षण के लिए ग्राम पंचायत में दो कर्मचारी रखे जाएं। इसके अतिरिक्त विकास भवन में सीडीओ संजीव कुमार मौर्य, पुलिस लाइन में एसपी विकास कुमार व एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव, कार्यालय में सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार, बीएसए शुभम शुक्ल, डीआईओएस मृदुला आनंद ने पौधरोपण किया।
विज्ञापन


इनसेट
70 हजार पौधे संरक्षित
हरैया सतघरवा। ग्राम बेलभरिया में नोडल अधिकारी ने शारदा वन ग्राम का भ्रमण किया। यहां पर पिछले वर्षों में 65 एकड़ में 70 हजार पौधों का रोपण हुआ है। सभी पौधे संरक्षित है। डीएम ने इको टूरिज्म के रूप में शारदा वन ग्राम को विकसित किए जाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
यहां भी लिया गया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
-गौरा चौराहा। डीएवी इंटर कॉलेज बलरामपुर के प्रांगण में एनसीसी कैडेट्स ने पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। प्रधानाचार्य हरि प्रकाश वर्मा, प्रवक्ता अजय सिंह, सुरेंद्र यादव, विनय वर्मा, वंदना पांडेय मौजूद थे। कृषक राष्ट्रीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरदौरी में पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। गौरा थाना परिसर में पुलिस कर्मियों ने पौधा लगाकर पर्यावरण बचाने की शपथ ली। रेहरा बाजार में हनुमान प्रसाद वर्मा इंटर कालेज में भी पौधरोपण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed