फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   39.80 percent of voters matched with the ballot forms

Balrampur News: 39.80 फीसदी वोटरों का गणना प्रपत्रों से हुआ मिलान

Thu, 27 Nov 2025 09:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 09:28 PM IST
विज्ञापन
39.80 percent of voters matched with the ballot forms
बलरामपुर में एसआईआर फार्म भरवाते बीएलओ ।-स्रोत: विभाग
बलरामपुर। जिले में बृहस्पतिवार शाम चार बजे तक 39.80 फीसदी वोटरों का गणना प्रपत्रों से मिलान पूरा हो गया है। जनपद के चारों विधानसभा क्षेत्रों में 172 सुपरवाइजरों की निगरानी में 1724 बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) घर-घर जाकर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) गणना प्रपत्रों को भरवाने में जुटे हुए हैं। चार दिसंबर तक 60.20 फीसदी वोटरों का प्रपत्र भरवाना बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन

जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में 15 लाख 83 हजार 27 वोटरों का एसआईआर फॉर्म से मिलान करके भरना है। इसमें आठ लाख 53 हजार 765 पुरुष, सात लाख 29 हजार 209 महिलाएं व 53 थर्ड जेंडर वोटर शामिल हैं। चारों विधानसभा क्षेत्रों में बृहस्पतिवार शाम चार बजे तक बीएलओ एप के माध्यम से फॉर्म का सत्यापन करके छह लाख 29 हजार 977 वोटरों का मिलान पूरा कर लिया गया, बाकी नौ लाख 53 हजार 50 वोटरों का चार दिसंबर तक गणना प्रपत्रों से मतदाता सूची का मिलान पूरा कराना है।
विज्ञापन

एडीएम वित्त एवं राजस्व/उप जिला निर्वाचन अधिकारी ज्योति राय ने बताया कि सदर विधानसभा क्षेत्र में 434 बीएलओ एसआईआर गणना प्रपत्र भरवाने में जुटे हैं। यहां 35.33 फीसदी वोटरों का गणना प्रपत्रों से मिलान कराया जा चुका है। यहां चार दिसंबर तक 64.67 फीसदी वोटरों का मिलान करना बाकी है। उतरौला विधानसभा क्षेत्र में 463 बीएलओ एसआईआर गणना प्रपत्र भरवाने में जुटे हुए हैं। यहां पर 37.20 फीसदी वोटरों का मिलान हो चुका है, जबकि 62.80 फीदसी वोटरों का मिलान होना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र में 414 बीएलओ ने 41.71 फीसदी वोटरों का मतदाता सूची से मिलान करके गणना प्रपत्र भरवा लिया है। यहां पर 58.29 फीसदी वोटरों का मिलान होना बाकी है। गैसड़ी विधासभा में 413 बीएलओ ने अब 46.14 फीसदी वोटरों का गणना प्रपत्र मिलान कर लिया है, यहां 53.86 फीसदी वोटरों का मिलान होना बाकी है। एडीएम ने बताया कि जिले में सभी बीएलओ गणना प्रपत्र भरवाने में जुटे हुए हैं। समय से एसआईआर पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed