फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   38 thousand elderly people have a chance to vote sitting at home

38 हजार बुजुर्गों को घर बैठे मतदान करने का मौका

Wed, 29 Dec 2021 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
38 thousand elderly people have a chance to vote sitting at home
बलरामपुर। जिले के चारों विधानसभाओं में करीब 38 हजार बुजुर्गों को घर बैठे मतदान करने का मौका मिलेगा। बुजुर्गों को पोलिंग बूथों पर लाने के बजाय पोस्टल बैलेट से वोट डलवाने की तैयारियां की जा रही हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग की तरफ से विधानसभा चुनाव 2022 में बुजुर्ग वोटरों को पोलिंग बूथों पर लाने के बजाय घर बैठे वोट डलवाने के लिए निर्णय लिया जा रहा है। निर्वाचन आयोग ने जिला प्रशासन से बुजुर्ग वोटरों का ब्योरा तलब किया गया है।
विज्ञापन

नवंबर माह में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान जिले के 1857 पोलिंग बूथों पर तैनात बीएलओ ने बुजुर्ग वोटरों का ब्यौरा तैयार करके जिला प्रशासन को उपलब्ध करा दिया है। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में 80 साल से ऊपर के कुल 37,676 वोटर चिन्हित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम अभिलाष ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बुजुर्ग वोटरों का ब्यौरा जुटाकर सूचना भेजी जा चुकी है। इस बार के विधानसभा चुनाव में बुजुर्ग वोटरों को पोलिंग बूथों पर लाने के बजाय उन्हें घर बैठे पोस्टल बैलेट से मतदान करने का मौका मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed