फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   36 thousand families associated with Chief Minister Jan Arogya Abhiyan

मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान से जोड़े गए 36613 परिवार

Mon, 11 Oct 2021 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
36 thousand families associated with Chief Minister Jan Arogya Abhiyan
बलरामपुर के संयुक्त जिला अस्पताल में लाभार्थी को गोल्डेन कार्ड देते राज्यमंत्री पल्टूराम। - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। संयुक्त जिला चिकित्सालय सहित जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर सोमवार को आयुष्मान योजना के तहत गोल्डन कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान से जोड़े गए 36613 परिवारों के 1100 लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड का वितरण किया गया। गोल्डन कार्डधारक पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकते हैं।
विज्ञापन

जिला संयुक्त चिकित्सालय में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री होमगार्ड, सैनिक कल्याण, प्रांतीय रक्षक दल व नागरिक सुरक्षा पल्टूराम ने किया। उन्होंने 150 लाभार्थी परिवारों को गोल्डन कार्ड वितरित करते हुए कहा कि आयुष्मान भारत योजना सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना है।
विज्ञापन

इस योजना के तहत लाभार्थी परिवार को पंजीकृत सरकारी व निजी चिकित्सालय में पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलता है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार बगैर किसी भेदभाव के हर जाति धर्म के लोगों को जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि चुनाव के दौरान जब सपा, बसपा व कांग्रेस के लोग आयुष्मान कार्ड धारकों से वोट मांगने के लिए आए तो उन्हें मोदी और योगी की इस योजना के बारे में जरूर बताएं।
राज्यमंत्री ने लाभार्थियों को अन्य कई योजनाओं की जानकारी दी। सीएमओ डा. सुशील कुमार ने बताया कि जिले के 36613 परिवारों को मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान से जोड़ा गया है। आयुष्मान भारत योजना के तहत अब तक जिले में 59 हजार परिवारों के कुल एक लाख 74 हजार लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड निर्गत किया जा चुका है।
जिला संयुक्त चिकित्सालय सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर आज कुल 1100 लोगों को गोल्डन कार्ड प्रदान किया गया है। इस अवसर पर संयुक्त जिला चिकित्सालय के प्रभारी सीएमएस डा. एनके वाजपेयी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी, पैथोलॉजिस्ट डा. एपी मिश्र, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा, आयुष्मान योजना के जिला सूचना प्रबंधक विदेह पांडेय, समन्वयक डा. आलोक चौधरी, आयुष्मान मित्र राहुल सिंह व अभिजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

इसी तरह श्रीदत्तगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर अधीक्षक डा. विकल्प मिश्रा ने 75 लाभार्थियों को आयुष्मान योजना का गोल्डेन कार्ड वितरित करते हुए स्वास्थ्य केन्द्र पर उपलब्ध सेवाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर डा. अनूप, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह, बीपीएम आशुतोष व बीसीपीएन दिनेश सहित सभी स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed