{"_id":"69ee6758123f316a350cdea0","slug":"3520-youth-appeared-in-the-home-guard-recruitment-exam-on-the-second-day-balrampur-news-c-99-1-slko1029-147108-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: दूसरे दिन होमगार्ड भर्ती परीक्षा में शामिल हुए 3520 युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: दूसरे दिन होमगार्ड भर्ती परीक्षा में शामिल हुए 3520 युवा
Mon, 27 Apr 2026 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 27 Apr 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर रविवार को आयोजित होमगार्ड भर्ती परीक्षा में कुल 4415 पंजीकृत अभ्यर्थियों के सापेक्ष 3520 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 895 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
नगर के बीएवी इंटर कॉलेज, बलरामपुर बालिका इंटर कॉलेज, एमडीके बालिका इंटर कॉलेज, एमएलके महाविद्यालय कला संकाय, एमएलके महाविद्यालय वाणिज्य संकाय एवं एमपीपी इंटर कॉलेज में पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे शुरू हुई। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों का बायोमीट्रिक सत्यापन कराया गया। इसके साथ ही सघन तलाशी के बाद ही परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए प्रशासन ने विशेष सतर्कता बरती। एएसपी विशाल पांडेय ने बताया कि पहली पाली में 2208 के सापेक्ष 1778 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, वहीं 430 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 2207 के सापेक्ष 1742 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, वहीं 465 अभ्यर्थी गैर हाजिर रहे।
जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने बताया कि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराई गई। उन्होंने कहा कि सभी केंद्रों पर व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की गई, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं हुई।