फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   334 beneficiaries got Rs 3 crore for housing

Balrampur News: 334 लाभार्थियों को आवास के लिए मिले तीन करोड़

Thu, 22 Feb 2024 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 22 Feb 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
334 beneficiaries got Rs 3 crore for housing
बलरामपुर। जिले के पांच नगर निकायों में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के 334 लाभार्थियों को पक्का घर बनवाने के लिए तीन करोड़ एक लाख रुपये की धनराशि जारी की गई है। इसे लाभार्थियों के बैंक खाते में किस्त धनराशि के बतौर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत आवास विहीन गरीब परिवारों को पक्का घर बनवाने के लिए तीन किस्तों में ढाई लाख रुपये दिए जाते हैं। इसमें पहली किस्त 50 हजार रुपये, दूसरी किस्त डेढ़ लाख एवं तीसरी किस्त में पचास हजार रुपये दिए जाते हैं। जिले में कई माह से आवास योजना के लाभार्थियों को किस्त की बची हुई धनराशि नहीं मिल रही थी। इससे उनके आवास का निर्माण कार्य भी पूरा नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने बताया कि लाभार्थियों की शिकायत पर अधिकारियों को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। अब जिले के 334 लाभार्थियों को घर बनवाने के लिए मिले तीन करोड़ एक लाख रुपये की किस्त मिल गई। इसमें 92 लाभार्थियों को प्रथम किस्त, 134 लाभार्थियों को दूसरी किस्त तथा 108 लाभार्थीयों को तृतीय किस्त उनके बैंक खाते में भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed